{"_id":"e9b17885253778675c48eddbb6c1c1fa","slug":"suicide-threat-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को पत्र लिख आत्मदाह की चेतावनी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम को पत्र लिख आत्मदाह की चेतावनी दी
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा गेट क्षेत्र में गोदाम के अंदर सो रहे युवक पर केरोसिन डालकर आग लगाने के प्रयास के आरोपी घटना के पांच माह बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है।
मथुरा गेट क्षेत्र निवासी ताहिर 26 अगस्त की रात अपने घर के पास कबाड़े के गोदाम पर सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे पड़ोस में रहने वाले सत्तार, मुश्ताक, कौशल और समीना ने गोदाम की खिड़की से केरोसिन डालकर आग लगा दी।
इसमें ताहिर बुरी तरह झुलस गया। चीख सुन मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने ताहिर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
इस संबंध में ताहिर के भाई तौहीद ने कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि घटना को पांच माह से अधिक समय बीत गया, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। तौहीद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।