फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   suicide of student in mathura

बीडीएस छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sat, 15 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 15 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
suicide of student in mathura
आत्महत्या
बीडीएस थर्ड ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने तीन पेज का एक सुइसाइड नोट लिखकर छोड़ा है, जिसमें उसने गलत सोहबत में पड़कर घर वालों की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने को आत्महत्या करने की वजह बताया है।
विज्ञापन


केडी डेंटल कालेज एंड हास्पिटल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने घटना को दुखद बताया है और पुलिस जांच व कार्रवाई में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


घटना गुरुवार की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। मृतक गमाया अंगू पुत्र मेगम अंगू अरुणाचल प्रदेश के जनपद ईटानगर में गांव अंगू का रहने वाला था और केडी डेंटल कालेज में बीडीएस थर्ड ईयर का छात्र था। गमाया अंगू कालेज के छात्रावास में फर्स्ट फ्लोर पर रूम नंबर 103 पर अपने रूम पार्टनर माइकाटो के साथ रहता था। माइकाटो एक सप्ताह से अपने किसी रिश्तेदार के यहां दिल्ली गया हुआ था। रूम में गमाया अंगू अकेला ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब नौ बजे उसका रूम नहीं खुला, आसपास के कमरों में रहने वाले छात्रों ने काफी देर तक दरवाजा पीटा, उसके बाद संदेह होने पर  इसकी सूचना छात्रों ने कालेज के प्रशासनिक अधिकारी नीरज छाबड़िया को दी। वह हास्टल में पहुंचे तो दरवाजे में धक्के मारकर उसे खोला गया तो देखा पंखे पर बनाए गए फंदे से उसका शव लटका हुआ था और पलंग की चादर से फंदा बनाया गया था।

कमरे में तीन पेज का एक सुइसाइड नोट भी मिला है। सूचना पाकर रात को पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार की दोपहर तक छात्र के परिवार वाले भी अरुणाचल प्रदेश से मथुरा पहुंच गए थे। कालेज के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने घटना पर शोक प्रकट किया है और कहा है कि कालेज परिवार इससे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ है और यथा संभव सहयोग करने को तैयार है।

बीडीएस द्वितीय वर्ष में हो गया था फेल
प्रशासनिक अधिकारी नीरज सिंह छाबरिया ने बताया कि बीडीएस द्वितीय वर्ष का रिजल्ट तीन अगस्त को जारी हुआ था। इसमें अंगु एक विषय में फेल आया था। रिएग्जाम का फार्म भरने के बाद वो तृतीय वर्ष में प्रवेश कर चुका था। आमतौर पर वो कक्षा में आता तो कोई तनाव में नजर नहीं आता था। गुरुवार को दोपहर दोस्तों ने उसे आखिरी बार लंच टाइम में खाना खाकर कमरे की ओर जाते हुए देखा था। शाम को दोस्त हॉस्टल के उसके कमरे के सामने से गुजर रहे थे तो दरवाजा अंदर से बंद था। अपने दोस्त को खोने के बाद उसके मित्र भी गमजदां थे। जिला अस्पताल में कई बार ये दोस्त फफक-फफक कर रो पड़े। उनका दिल ये मानने को हरगिज तैयार नहीं था कि अब उनका दोस्त हमेशा-हमेशा के लिए उनसे जुदा हो गया है।


कालेज में नहीं हुआ शैक्षणिक कार्य
गमाया अंगु की आत्मा की शांति के लिए केडी डेंटल कालेज में शुक्रवार को प्रार्थना सभा रखी गई। कॉलेज के शिक्षक, साथी छात्र-छात्राओं ने उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कालेज में शैक्षणिक कार्य नहीं हुआ। कालेज के हॉस्टल में करीब 600 छात्र-छात्राएं रहती हैं। इनमें 400 के करीब छात्राएं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed