फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   strike till no action in jawahar bagh

जवाहर बाग खाली होने तक हड़ताल

Mon, 04 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 04 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
strike till no action in jawahar bagh
जवाहर बाग खाली होने तक हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील पर हमला होने के बाद कर्मचारी संगठनों ने सामूहिक रूप से हड़ताल का एलान कर दिया है। तहसील कर्मचारियों ने कार्यालय में ताले डालते हुए जिला स्तरीय हड़ताल शुरू कर दी, जिसे अधिवक्ता और अन्य कर्मचारी संगठन समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अचानक हुए हमले के बाद कर्मचारी और अधिवक्ताओं में तीखा आक्रोश है। इस आक्रोश का सामना घटना के बाद सदर तहसील परिसर पहुंचे एडीएम वित्त और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अफसरों को भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन


आक्रोशित कर्मचारी और अधिवक्ता प्रशासन के खिलाफ ही नारेबाजी करने लगे। अफसर मारपीट का शिकार हुए लेखपाल और अधिवक्ताओं से मेडिकल और रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहे थे। इस पर लेखपाल और अधिवक्ता उखड़ गए। उन्होंने कहा कि अब तक उद्यान विभाग के कर्मचारी 12 रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी संपत्ति कब्जा ली गई है। हाईकोर्ट का आदेश इसे खाली कराने का है। इस पर अब तक क्या कार्रवाई हुई जो हमारी रिपोर्ट पर होगी। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने जिला स्तरीय हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा कि जवाहर बाग खाली होने तक कार्यालय बंद रहेंगे। अन्य कर्मचारी संगठन भी उनके साथ आ गए हैं।


किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय पर हुआ पथराव
सोमवार को सदर तहसील परिसर में स्थित किशोर न्यायिक बोर्ड कार्यालय पर भी पथराव किया गया। इस दौरान यहां खड़ी बोर्ड की सदस्य शशि बाला गुप्ता की गाड़ी तोड़ दी गई। कार्यालय कर्मियों के साथ मारपीट की।


इसके अलावा तहसील परिसर में उपद्रवियों के हमले का शिकार बने स्टांप विक्रेता मुलायम सिंह ने बताया कि वह परिसर में काम कर रहे थे कि एक युवक ने उन पर हमला बोल दिया। उनके हाथ में चोट आई है। लेखपाल नितिन चतुर्वेदी, अधिवक्ता हाकिम सिंह, मनोज वर्मा, गोपाल अग्रवाल के अलावा तहसील पहुंचे वादकारी भी हमले का शिकार हुए। बाइक भी क्षतिग्रस्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed