फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   six cow dead in accident

एक्सप्रेसवे पर कैंटर पलटा, छह गाय मरीं

Sat, 29 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 29 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
six cow dead in accident
गौवंश की मौत - फोटो : amar ujala
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सुबह गायों को ले जा रहा आयशर कैंटर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें ले जाई जा रहीं 13 गायों में से छह मर गईं। दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद चालक और उसके साथी कैंटर छोड़कर भाग गए। मामले में कैंटर चालक के खिलाफ  गाय तस्करी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर आयशर कैंटर यूपी 21 एएल 5873 आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था। थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 93 के निकट हादसा हुआ। सूचना पर इंस्पेक्टर मांट ज्ञानेंद्र सिरोही, टोल चौकी इंचार्ज राजकुमार गिरी, एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक कैंटर चालक और उसके साथी भाग गए थे। 
विज्ञापन


इधर गोरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बंसल भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गायों की हालत पर रोष जताया। पुलिस ने मृत गायों का पोस्टमार्टम कराने के बाद जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। घायल गायों को इलाज के लिए अस्पताल और अन्य गायों को गोशाला भिजवाया गया है। इस संबंध में एक्सप्रेसवे के सिक्योरिटी ऑफिसर रतन लाल की ओर से पुलिस ने कैंटर चालक सहित तस्करों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूसा के बोरों के बीच छिपी थीं गाय
कैंटर में गायों को भूसा के बोरों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। तस्करों ने कैंटर में इस तरह का पार्टीशन बना रखा था कि बीच में गायों को क्रूरता पूर्वक बांध कर डाल रखा था, जबकि ऊपर और पीछे की ओर भूसा के बोरा लगा रखे थे। इससे रास्ते में चेकिंग के दौरान कैंटर पर कोई शक न करे। 


एक्सप्रेसवे पर होकर गायों की तस्करी
गोरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बंसल का आरोप है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर गायों की रोज तस्करी हो रही है। ट्रक और कैंटर आदि वाहनों में गायों को तस्करी के लिए क्रूरतापूर्वक भर कर ले जाया जा रहा है, पुलिस तस्करी रोकने के बजाय तस्करों से वसूली करने में लगी है। उनका कहना है कि राया क्षेत्र गाय तस्करी का प्रमुख अड्डा है। उन्होंने एसएसपी से एक्सप्रेसवे से होकर की जा रही गो तस्करी रोकने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed