फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shootout at highway in mathura in january

हाईवे पर श्ाूटआउट मामले में बर्खास्त सिपाही संतोष बहाल

Tue, 06 Oct 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 06 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
shootout at highway in mathura in january
बहुचर्चित हाथरस के बदमाश राजेश टोंटा की हत्या के दौरान मैदान छोड़कर भागे सिपाही संतोष कुमार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को बहाल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल राजेश टोंटा को आगरा ले जाने के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन का यह सिपाही सरकारी एंबुलेंस में राजेश टोंटा की सुरक्षा के लिए इंसास राइफल के साथ तैनात था।
विज्ञापन


17 जनवरी को जिला जेल में हुई गैंगवार में बदमाश राजेश टोंटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। हालत चिंताजनक होने पर उसे रात करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल से सरकारी एंबुलेंस से आगरा रेफर किया गया था। उसकी एंबुलेंस में एक जेल का सिपाही, एक वार्ड ब्वाय, एक मेडिकल अटेंडेंट, एक चिकित्सक और रिजर्व पुलिस लाइन का सिपाही संतोष कुमार मय इंसास राइफल के सुरक्षा में तैनात थे।
विज्ञापन


फरह थाना क्षेत्र में रात 11:30 बजे ब्रजेश मावी गैंग के सदस्यों ने होटल द्वापर के निकट राजेश टोंटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस वक्त राजेश टोंटा को गोली मारी गई उस वक्त संतोष इंसास राइफल लेकर मौके से भाग गया था। इस पर तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने उसके निलंबन के बाद बर्खास्तगी को पत्राचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसे बर्खास्त कर दिया गया। सिपाही संतोष का कहना है हत्या के वक्त इंसास राइफल धोखा दे गई थी। इस मामले को वह हाईकोर्ट ले गए। 16 सितंबर को कोर्ट ने संतोष को बहाल करने के आदेश एसएसपी मथुरा को दिए। मंगलवार को संतोष को बहाल कर दिया गया।



राजेश टोंटा हत्याकांड में एंबुलेंस में इंसास राइफल के साथ तैनात सिपाही संतोष बर्खास्त चल रहा था। 16 सितंबर को हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में उसे बहाल करते हुए लाइन में आमद कराने के आदेश दिए गए हैं।
- डा. राकेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed