फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sahun ran dodging the police

फिर पुलिस को चकमा दे भाग गया साहून

Sat, 19 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sahun ran dodging the police
up police - फोटो : अमर उजाला
- कई थानों की फोर्स गई थी तलाश में, सूचना पाकर पहुंच गए थे अफसर
विज्ञापन

- गांव से गैंग के छह सदस्यों का उठा लाई कोसी पुलिस, कर रही पूछताछ

आठ थानों की पुलिस का घेरा तोड़कर कुख्यात साहून बचकर निकल भागा। पुलिस ने गांव विशंभरा के हर घर की तलाशी ली और जंगलों में घंटों कांबिंग की। पुलिस ने साहून गैंग के छह सदस्यों को हिरासत में लिया है। बैरंग लौटी पुलिस के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही थी।
राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में आतंक का पर्याय बने साहून गैंग की गांव विशंभरा में होने की पुलिस को खबर मिली। फुल प्रूफ होकर पुलिस के दस्तों का रुख गांव विशंभरा की तरफ हो लिया। यहां पर मथुरा जिले के 10 थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया, लेकिन इसकी भनक लगते ही साहून बचकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गांव विशंभरा के एक-एक मकान की तलाशी ली लेकिन साहून का अतापता नहीं चल सका। पुलिस ने पास के जंगलों में भी काबिंग की, पर पुलिस के हाथ खाली रहे। कोसीकलां पुलिस ने गांव विशंभरा से साहून गैंग के छह सदस्यों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। तीन घंटे बाद भी साहून हाथ न लगने पर पुलिस बैरंग लौट आई।
विज्ञापन


इन थानों का पहुंचा था फोर्स
थाना कोसीकलां, कोतवाली छाता, शेरगढ़, नौहझील, बरसाना, राया, कोतवाली वृंदावन, थाना गोविंदनगर, एसओजी की टीम।

साहून की गांव विशंभरा में होने की सूचना मिली थी। उसको पकड़ने के लिए पुलिस फोर्स गया था लेकिन पुलिस को शातिर नहीं मिल सका। जल्द ही साहून और उसका गैंग पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहित गुप्ता
एसएसपी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed