फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   robbery in two express train between mathura and agra

मथुरा: एक रात में दो ट्रेनों में डाका

Fri, 20 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
robbery in two express train between mathura and agra
दिल्ली-आगरा रेलमार्ग पर ट्रेनों में सफर सुरक्षित नहीं रहा है। बुधवार की रात बदमाशों ने दो ट्रेनों में डकैती की वारदात की। जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में बदमाशों ने मध्य प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री, उनकी  पत्नी और दो अन्य यात्रियों के साथ लूटपाट की। चेन पुलिंग कर भागते बदमाशों पर आरपीएफ जवानों ने फायरिंग भी की। इससे पहले फरह क्षेत्र में दक्षिण एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ लूटपाट हुई। यहां भी फायरिंग के बाद बदमाश लूटा गया कुछ सामान छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया अपनी पत्नी सुधा मलैया के साथ जबलपुर से गोंडवाना एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सवार हुए। वह दिल्ली  में एक मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रहे थें। सुधा मलैया के अनुसार, रात्रि में करीब तीन बजे उनकी ट्रेन पहले वृंदावन रोड स्टेशन के पास और फिर कोसी के पास रुकी। इसी दौरान किसी ने उनके केबिन को खटखटाया।
विज्ञापन


उन्हें लगा कि शायद कोच अटेंडेंट होगा और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद चाकू और तमंचे से लैस चार-पांच बदमाशों केबिन में घुस आए और उनसे सोने की अंगूठी, पचास हजार रुपये छीन लिए। कुछ बदमाशों ने दो अन्य केबिनों में अभिजीत ठाकुर और कमल पुष्प श्रोती से सोने के चेन, ब्रेसलेट,  मोबाइल, 81 हजार रुपये, मोबाइल, टेबलेट और अन्य कीमती सामान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिजीत ठाकुर और कमलपुष्प श्रोति हाईकोर्ट में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। घटना की रिपोर्ट निजामुद्दीन जीआरपी में निल पर दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर वित्त मंत्री जयंत मलैया ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी मुलाकात की। वित्त मंत्री जयंत मलैया के साथ उनके गनर और पीए भी थे। इनका रिजर्वेशन एसी कोच में कन्फर्म न होने के चलते यह स्लीपर कोच से यात्रा कर रहे थे।

इससे पहले दक्षिण एक्सप्रेस के एसी कोच में भी लूट-पाट हुई। यह ट्रेन गुरुवार रात करीब 1.05 बजे मथुरा जंक्शन पर रुकने के बाद रवाना हुई और फरह से थोड़ी आगे ट्रेन के कोच बी-2 में दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर यात्री अंकुर से मोबाइल, पांच हजार रुपये एवं विमल शर्मा निवासी पूना से छह हजार रुपये लूट लिए। कोच कंडक्टर वीके प्रजापति की अटैची और मोबाइल लूटकर बदमाश चेन पुलिंग कर ट्रेन से कूद गए। ट्रेन को रुकता देख इसमें मौजूद जीआरपी कर्मियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया और उन्हें घेर लिया।

सुरक्षाकर्मियों की घेराबंदी के कारण बदमाश अटैची और एक थैले को मौके पर ही छोड़कर खेतों में भाग निकले। लूट की रिपोर्ट अंकुर, विमल शर्मा और कोच कंडक्टर वीके प्रजापति की तहरीर पर झांसी जीआरपी थाना में दर्ज कराई गई है। रेलवे ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में मौजूद रहे तीन आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।


फरह और कोसी के समीप घटनास्थल का मुआयना किया गया है। दोनों ही घटनाओं का मुकदमा दर्ज हो गया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
गणेशनाथ खन्ना
जीआरपी पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed