{"_id":"5921df6d4f1c1b3d6a5363b3","slug":"robbers-gang-up-to-create-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ‘चौथ उद्योग’ खड़ा करने को बड़े गैंगों ने मिलाया हाथ, तैयार कर रहे बेदाग छात्रों की फौज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में ‘चौथ उद्योग’ खड़ा करने को बड़े गैंगों ने मिलाया हाथ, तैयार कर रहे बेदाग छात्रों की फौज
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 22 May 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में ‘चौथ उद्योग’ खड़ा करने के लिए प्रदेश के बड़े-बड़े गैंगों ने आपस में हाथ मिला लिया है। दो सराफों की हत्या में गिरफ्तार गैंग से पुलिस को जो इनपुट मिला है उसके मुताबिक बड़े कारोबारियों से चौथ वसूली के लिए बेदाग छात्रों की फौज तैयार की जा रही है। इन नए लड़कों को असलहे से लेकर लग्जरी गाड़ियां तक मुहैया कराई जा रही हैं।
15 मई को होलीगेट स्थित कोयला वाली गली में दो सराफों की हत्या करके चार करोड़ का सोना लूटने वाले गैंग के फरार बदमाश सौरभ और रूपेश ने उन नए- नए लड़कों की टीम तैयार की है जिन पर कोई मुकदमा नहीं है। चौबियापाड़ा निवासी आयुष ने पुलिस को बताया था कि वारदात करने के लिए गाड़ियां भी यही उपलब्ध कराते हैं।
इनके पास चोरी की कई गाड़ियां हैं। रंगा गैंग के बदमाशों से भी इन दोनों ने अपने संबंध बना लिए थे। रंगा से सौरभ और रूपेश की मुलाकात पांच महीने पहले ही हुई थी। चोरी के वाहनों की एक डील में दोस्ती हो गई थी। सराफों की हत्या में भी सौरभ और रूपेश शामिल थे। सौरभ रंगा और दूसरे बदमाशों के सामने कुछ कारोबारियों के अपहरण की बात किया करता था। कई कारोबारियों के फोटो और पूरा पता भी बताया गया था।
विज्ञापन
कारोबारियों को डराने के लिए बदमाशों ने एक फार्मूला बना रखा है। पहले पैसे के लिए फोन करो, फिर रास्ते में रोककर धमकी दो। इसके बाद भी चौथ न मिले तो उसके ऊपर फायर झोंको। बदमाशों के गिरफ्तारी के बाद रंगा गैंग के सताए लोग सामने आने लगे हैं।
कोई खुलकर तो नहीं बोल रहा लेकिन शहर के कई कारोबारियों से चौथ वसूली की बात सामने आ रही है। वसूली ऐसे लड़कों से कराई गई जिनको कोई जानता नहीं है। बदमाशों ने पुलिस को बताया था कि मथुरा के साथ आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद तक के कारोबारियों से चौथ मांगी गई है।