फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rapist and murderer sonu sent to jail

दुराचार, हत्या का आरोपी सोनू भेजा जेल

Mon, 03 Aug 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 03 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
rapist and murderer sonu sent to jail
थाना फरह के गांव परखम में एक सप्ताह पूर्व बालिका की दुराचार के बाद हत्या के आरोपी सोनू वाल्मीकि को फरह पुलिस आगरा से एंबुलेेंस में लेकर मथुरा आई। आगरा अस्पताल से दोपहर को डिस्चार्ज होने के बाद फरह पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए और शाम 3:30 बजे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


27 जुलाई को गांव परखम की बालिका गायब हो गई थी। परखम के ललुआ और सोनू वाल्मीकि पर  दुराचार के बाद हत्या का आरोप लगा। पब्लिक ने पुलिस चौकी से खींचकर ललुआ को मार डाला था। सोनू के दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए थे। गंभीर रूप से घायल सोनू का आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


बालिका के पिता की ओर से ललुआ और सोनू के खिलाफ दुराचार, हत्या और पोस्को एक्ट के तहत फरह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सोमवार को सुबह 12:30 बजे एसएन मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने सोनू की छुट्टी कर दी। छुट्टी होते ही मामले में विवेचक रहे एसओ फरह ने सोनू को  गिरफ्तार कर लिया और उसके 161 के बयान दर्ज किए। इसके बाद वे उसे एंबुलेंस से लेकर मथुरा कोर्ट आए। शाम 3:30 बजे फरह पुलिस ने सोनू को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से शाम को उसे जेल भेज दिया। फिलहाल सोनू को जेल के अस्पताल मे शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठघरे तक नहीं पहुंच सका सोनू, एंबुलेंस में पूछताछ
मथुरा। फरह के गांव परखम में बालिका की दुराचार के बाद हत्या के आरोपी को फरह पुलिस एंबुलेंस से लेकर कोर्ट पहुुंची तो आरोपी सोनू चलने की स्थिति में नहीं था। उसकी हड्डियां टूटी थीं। इसकी जानकारी फरह पुलिस ने एडीजे षष्ठम के यहां दी। इस पर न्यायाधीश आरोपी से पूछताछ के लिए एंबुलेंस तक आए और कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

मुस्तफाबाद की भूरी ने संभाला अपना घर
फरह। थाना फरह के गांव परखम में छह दिन बाद भूरी वाल्मीकि ने अपने घर वापसी की। परखम कांड के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों की बस्ती में तोड़फोड़ की थी। मुस्तफाबाद के चार, परखम के 15 और जलालपुर के चार वाल्मीकि परिवार घर को छोड़कर भाग गए थे।

अब तक छह परिवारों के नौ लोग वापस आ गए हैं। मंगलवार को महिला भूरी पत्नी कालीचरन गांव आ गई और अपने घर की साफ सफाई करने लगी। भूरी ने बताया कि वह बिचपुरी में अपने पति के साथ थी। कालीचरन रेलवे में कर्मचारी है। उसके पांच बच्चे अभी वहीं पर हैं।


कहा कि सुरक्षा का पूरा भरोसा होने पर ही उन्हें गांव लेकर आएंगी। एसओ फरह प्रवीन मान ने कहा कि परखम में माहौल शांत है। वाल्मीकि परिवारों को पूरी सुरक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed