फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rape victim did self-immolation attempt

बलात्कार पीड़िता, पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 19 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 19 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rape victim did self-immolation attempt
आग लगाने की कोशिश
चार दिन बाद भी जब दुराचार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पीड़िता और उसके परिवार वाले पुलिस कप्तान के आवास पर पहुंचे और मिट्टी का तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। किशोरी, उसके पिता और चाचा ने मिट्टी का तेल खुद पर छिड़क लिया था। आग लगाने की कोशिश कर रहे थे कि पुलिसकर्मी पहुंच गए और उनको बचाया। एसएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो पीड़ित का परिवार शांत हुआ।
विज्ञापन


एसएसपी बंगले पर अपने परिवार वालों के साथ आत्मदाह की कोशिश करने वाली किशोरी थाना क्षेत्र महावन के एक गांव की रहने वाली है। रविवार की दोपहर को पीड़िता अपने पिता, चाचा और परिवार के अन्य लोगों के साथ पुलिस कप्तान के आवास पर पहुंची।
विज्ञापन


पिता का कहना था कि पीड़िता अपने ननिहाल थाना कुम्हेर (भरतपुर) गई हुई थी। 15 सितंबर को गांव के कुछ लोग गाड़ी से वहां पहुंचे और उसके पिताजी की तबियत अधिक खराब होने का हवाला देकर उसे घर चलने को कहा। गांव के लोग होने पर वो उनके साथ चल दी। रास्ते में उनमें से एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह वह गांव पहुंची और परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिवार वाले महावन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घटना क्षेत्र राजस्थान का बताते हुए मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। 

इस पर रविवार को किशोरी और उसके परिवारीजन एसएसपी आवास पर पहुंच गए। पीड़ित किशोरी एसएसपी बबलू कुमार से मिली। एसएसपी ने थाने जाकर मुकदमा लिखवाने को कहा। बताया गया कि थाने के कई बार चक्कर लगा चुका परिवार इससे संतुष्ट नहीं हुआ। पीड़ित किशोरी ने अपने चाचा और पिता के साथ एसएसपी आवास के बाहर आकर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।  

थानों पर नहीं हो रही सुनवाई
थानों पर पीड़ित की सुनवाई नहीं होने के संबंध में शिकायतें और बढ़ी हैं। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के मामले रोज ही एसएसपी के पास आते हैं। एसएसपी के आदेश पर ही मुकदमा दर्ज होता है।


पुलिस के मुताबिक मामला प्रधानी चुनाव की रंजिश का
थानाध्यक्ष महावन रामेंद्र सिंह का कहना है कि मामला प्रधान के चुनाव की रंजिश से जुड़ा है। किशोरी प्रधान के भाई पर आरोप लगा रही है। गांव में मौजूदा प्रधान और इलेक्शन हारने वाले के बीच अरसे से विवाद चल रहा है। किशोरी का परिवार हारने वाले का समर्थक है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।   

पीड़ित किशोरी रविवार को मुझसे मिली। किशोरी ने पूरी बात बताई। मैंने मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। फिर भी ऐसा कदम उठाया गया, यह सही नहीं है।
-बबलू कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed