{"_id":"58fcdc4d14f73b17e2f9051c6023e447","slug":"rape-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी संग दुराचार, शिकायत पर पीटे परिवारीजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी संग दुराचार, शिकायत पर पीटे परिवारीजन
ब्यूरा, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 25 Oct 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मगोर्रा क्षेत्र में किशोरी को फुसलाकर ले गए युवक ने उससे दुराचार किया। शिकायत पर आरोपी के परिवार ने किशोरी के परिवारीजनों के साथ मारपीट कर दी। एक अन्य घटना में थाना बरसाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी।
थाना मगोर्रा क्षेत्र की किशोरी को भरतपुर के थाना कुम्हेर के गांव साबोरा निवासी मुकेश बहला फुसला कर ले गया था। वहां उसने किशोरी संग दुराचार किया। वापस आई किशोरी ने परिवारीजनों को इस बारे में बताया। उन्होंने मुकेश के परिवार से शिकायत की तो उन लोगों ने मारपीट कर दी।
मामले में किशोरी के पिता ने मुकेश पर दुराचार, पोस्को एक्ट और परिवारीजनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इधर बरसाना क्षेत्र की किशोरी गत दिनों नंदगांव स्थित एक स्कूल को जा रही थी। लेट होने पर उसने एक कार सवार नारायण उर्फ कल्लू से लिफ्ट ली।
आरोप है कि नारायण ने कार में उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। किशोरी के परिवारीजनों ने नारायण के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।