फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramu's family will report against police

पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट कराएंगे रामू के परिवारीजन

Mon, 12 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 12 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ramu's family will report against police
क्राइम - फोटो : demo
पुलिस की गोली से मारे गए युवक रामू के परिवारीजनों ने न्याय के लिए लखनऊ तक जाने की बात कही है। परिवार वालों का कहना है कि गोली चलाने वाले पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वह लोग इसके लिए आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तान से भी मिलेंगे।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी निवासी युवक रामू की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रामू के भाई महेंद्र ने बताया कि उनका भाई सज्जन था। पुलिस जबरन उसे बदमाश साबित करने पर तुली हुई है। उनके भाई ने किसी के साथ लूट नहीं की। वह ऐसा काम कर ही नहीं सकता। महेंद्र ने बताया कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो जाएगा वह लोग हिम्मत नहीं हारेंगे।
विज्ञापन


पहले आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तान से मिला जाएगा और उसके बाद जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री तक जाएंगे। न्याय के लिए हर दरवाजा खटखटाएंगे। परिवार वालों ने बताया कि वह मंगलवार को मथुरा आकर अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। जनप्रतिनिधियों से भी मदद मांगी जाएगी। उनके इस दुख में पूरी पब्लिक उनके साथ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही नहीं मिली
प्रभारी एसएसपी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन क्या एक्शन होगा इस पर सभी पुलिस अफसर खामोश हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित हो गया है कि रामू को गोली पुलिस की ही लगी थी। उसके बाद भी अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है। 

पुलिस ने बड़ा अपराध किया है: पूर्व डीजीपी ब्रजलाल
पूर्व डीजीपी ब्रजलाल का कहना है कि पुलिस की हमेशा कोशिश रहती है कि अपराधी को जिंदा पकड़ा जाए। अब थैला छीनने की कोशिश करना कोई इतना बड़ा अपराध भी नहीं थी कि पुलिस गोली चला दे। चलिए गोली चलाने की स्थिति बन भी रही थी तो पैर में गोली मारी जाती। हाथ में मारते। सिर में गोली मारकर तो पुलिस वालों ने अपराध किया है। इस पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच होनी चाहिए। पुलिस की ट्रेनिंग में भी यह सिखाया जाता है कि अपराधी को मारने की बजाए पकड़ें।


ये है मामला
8 दिसंबर की रात कृष्णा नगर चौकी के अंतर्गत राधिका विहार कालोनी में लूट के प्रयास की घटना के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। युवक के सिर में गोली लगी थी। ये गोली उसी बोर की थी जो पुलिस इस्तेमाल करती है। पुलिस ने मृतक रामू (23) पुत्र प्रेम सिंह निवासी फतेहपुर सीकरी, आगरा को बदमाश बताया हालांकि उसके परिवारीजनों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed