{"_id":"58a1f11d4f1c1b5733d84f0d","slug":"ralod-and-bsp-sapoters-vailence","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद और बसपा समर्थकों में फायरिंग, लहराए असलहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रालोद और बसपा समर्थकों में फायरिंग, लहराए असलहे
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान वाले दिन फर्जी वोटिंग के आरोप में रालोद और बसपा समर्थकों के बीच हुआ झगड़ा शांत नहीं हो रहा है। सोमवार को फिर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ने फायरिंग कर दी। असलहे भी लहराए गए। हालांकि पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया है।
सोमवार को थाना नौहझील के गांव मुसमुना में रालोद और बसपा समर्थक आमने सामने आ गए। बसपा गुट के तीन लोगों ने रालोद गुट के एक युवक को पीट दिया। कुछ ही देर में ये विवाद दो गुटों का झगड़ा बन गया। दोनों तरफ के समर्थक इकट्ठा हो गए थे। बस फिर क्या था एक-दूसरे पर दबाव बनाने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई थी। लेकिन पुलिस ने किसी भी जानकारी से इंकार किया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि झगड़े के संबध में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि मतदान वाले दिन दोनों गुटों के बीच भी झगड़ा हुआ था। दोनों ने ही एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था।