फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police investigate about bulgure photo upload matter

अश्लील फोटो अपलोड करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 24 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 24 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
police investigate about bulgure photo upload matter
social media
नगर में छात्राओं के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके धर्मनगरी को शर्मसार करने के मामले में एलआईयू और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने मामले से जुड़ी छात्राओं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर सीओ सदर आलोक दुबे ने कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापिका डा. लक्ष्मी गौतम से मामले में अभी तक सामने आए तथ्यों की जानकारी ली। पीड़ित परिवारों से भी इस मामले में दिसंबर 2015 से अब तक घटे घटनाक्रम के बारे में जानकारी पुलिस से शेयर करने का कहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एलआईयू और कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से इस मामले में जांच में जुट गई है। पीड़ित छात्राओं के फेसबुक और व्हाट्सएप एकाउंट की पूरी डिटेल खंगालने के साथ पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस साइबर क्राइम के इस मामले में जांच शुरू करने की बात कह रहा है, लेकिन इसके उलट पीड़ितों को पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है। अधिकांश पीड़ित परिवारीजनों का कहना था कि नौ माह पूर्व ही इस मामले के संबंध में तत्कालीन एसएसपी डा. राकेश सिंह को शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed