फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arrest punjab goraksha dal president

पंजाब गोरक्षा दल का अध्यक्ष गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
police arrest punjab goraksha dal president
crime demo - फोटो : MID DAY
पंजाब में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद वृंदावन में ठहरे जिन चार लोगों पंजाब पुलिस ने शनिवार को अटल्ला चुंगी से गिरफ्तार किया था उनमें एक पंजाब गोरक्षा दल का अध्यक्ष और इनामी अपराधी भी था। पिछले कई दिन से नगर के एक आश्रम और होटल में ठहरे लोगों की पड़ताल करने में वृंदावन पुलिस भी जुट गई है। उधर, रविवार को आरोपियों को पटियाला के राजपुरा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों पंजाब में गोरक्षा के नाम पर लोगाें को बेहरमी से पीटने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब गोरक्षा दल का अध्यक्ष सतीश कुमार सुर्खियों में आया था। इस पर पंजाब के पटियाला में कई धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सतीश कुमार के वृंदावन के कई आश्रमों, संस्थाओं में आन जाना था, लेकिन जब से गोरक्षा के नाम पर सतीश ने मारपीट और गुंडागर्दी शुरू की तब से नगर के संतों, धर्माचार्यों और संस्थाओं ने उससे किनारा कर लिया था। 
विज्ञापन


सोह्म आश्रम और गोरक्षा दल से जुड़े संत देव स्वरूपानंद महाराज ने बताया कि सतीश कुमार के वृंदावन इस्कान, पंचवटी आश्रम, राघव आश्रम के साथ हमारे यहां भी आनाजाना था, लेकिन जब से उस पर मुकदमे दर्ज हुए सभी ने उससे मिलना भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि गोरक्षा के नाम पर अपराध करने वाले लोगाें के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कान के पीआरओ सचिगौरदास ने कहा कि सतीश कुमार से इस्कान के कभी संपर्क और संबंध नहीं रहे। हम ऐसे लोगों की निंदा करते हैं। वृंदावन कोतवाली प्रभारी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने वृंदावन थाने में किसी प्रकार की आमद नहीं कराई। कौन पकड़ा गया हमें जानकारी नहीं, फिर भी अटल्ला चुंगी चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed