फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   parween was killed by family members

गला दबाकर मारी गई थी परवीन

Sat, 09 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 09 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
parween was killed by family members
हादसे में घायल महिला की अस्पताल से छुट्टी के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई के हंगामा करने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसमें महिला के गले की हड्डी टूटी पाई गई। मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नगला शिवजी निवासी मकसूद की शादी औरंगाबाद निवासी युवती परवीन से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों से अनबन हो जाने के चलते परवीन मायके में भाई जाहिद के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


चार जनवरी की रात को बेटे की तबियत खराब होने पर पति मकसूद के साथ वह बाइक पर औरंगाबाद से मथुरा आ रही थी तो वेटरनेरी कालेज के पास हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी सुरेन्द्र यादव ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि देर रात परवीन के ससुराल वाले उसकी अस्पताल से छुट्टी करा ले गए। इसके बाद परवीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

मामले मेें जाहिद का दहेज हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

शनिवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में परवीन के गले की हड्डियां टूटी बताई गईं। सीओ रिफाइनरी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सदर पुलिस ने पति मकसूद, इरफान सहित पांच लोगों के  खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पूर्व पुलिस ने सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed