फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one person's dead body find hanging at tree

रेलवे स्टेशन के पास फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 29 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 29 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
one person's dead body find hanging at tree
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक दीनदयाल दीक्षित पुत्र सुरेश चंद्र दीक्षित निवासी हरदोई था। वो अपने बड़े भाई हरेकृष्ण दीक्षित के साथ वरहा घाट पर स्थित संस्कृत विद्यालय में पढ़ता था। बताया गया कि वो सोमवार सुबह से स्कूल से लापता था। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 6 बजे रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबिल ओपी गौतम ने शव के बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शुरू में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके कुर्ते की जेब से ब्रह्म निवास आश्रम और जगदानंद आश्रम की दो पर्चियां मिलीं। लेकिन आश्रम संचालक मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाए। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर ही मुन्ना बाबा नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उसे सोमवार की सुबह 10:30 बजे परेशान बैठे देखा था। पूछने पर बताया कि संस्कृत विद्यालय का वह छात्र है और कुछ लोगों से उसे जान का खतरा है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार युवक का शव लुंगी से बने फंदे से लटका हुआ था। संभवत: उसने अपनी ही लुंगी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके साथ ही संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले बड़े भाई ने उसकी शिनाख्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed