{"_id":"584d9ca14f1c1bc8402c3aaa","slug":"one-dead-in-accident-at-expressway-5-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसों में एक की मौत, 5 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसों में एक की मौत, 5 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
expressway in india
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर पिछले चौबीस घंटे में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक की मौत हो गई, चार लोग घायल हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात 8:20 बजे आयशर कैंटर डीएल-1 एलडब्लू 3575 आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था।
कोहरे के चलते ये कैंटर थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन-83 के समीप आगे चल रहे आयशर कैंटर यूपी 83 टी 1474 से टकरा गया। कैंटर में सवार मलखान सिंह निवासी दघेंटा थाना बलदेव, देवराज निवासी राजेंद्र नगर आगरा और मुलक खां निवासी दिल्ली घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए नयति अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान मलखान सिंह (28) की मौत हो गई। मलखान आगरा स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था। बताया गया कि वो सुरीर थाना क्षेत्र के गांव लमतौरी में अपनी ससुराल जा रहा था। देवराज की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन-76 के समीप हुआ। शनिवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार डीएल-9 सीएसी 5417 में कोहरे के चलते पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। उसमें सवार सिद्धार्थ दत्ता निवासी श्री एंक्लेव, दिल्ली घायल हो गए।
रविवार देर शाम नोएडा से आगरा जाते समय इंडिका कार (यूपी 80 बीटी 26) 112 माइलस्टोन पर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी चालक किशोर कुमार निवासी प्रतापपुरा आगरा घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि चालक शराब के नशे में था।