{"_id":"57c8766d4f1c1b7f042cb52f","slug":"now-u-can-do-online-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस न सुने तो आनलाइन कराइए एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस न सुने तो आनलाइन कराइए एफआईआर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ितों को अब एफआईआर लिखवाने के लिए थाने-चौकियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। प्रदेश सरकार की आनलाइन शिकायत दर्ज करने की योजना शुरू होने के बाद जहां पीड़ितों को न्याय की उम्मीद बंधी है।
गुरुवार को वृंदावन थाने से संबंधित पहली आनलाइन एफआईआर दर्ज हुई। इसमें पीड़ित ने मोबाइल चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया है। जो कोतवली पुलिस अब तक मोबाइल चोरी होने पर उसे गुमशुदगी में दर्ज कराने पर जोर देती थी, उसे अब न चाहकर भी जांच करनी पड़ रही है।
यह मुकदमा अलीगढ़ के अकबराबाद निवासी संदीप कुमार ने दर्ज कराया है। संदीप के अनुसार 26 अगस्त को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान उनका महंगा मोबाइल चोरी हो गया। जिसकी रिपोर्ट कराने के लिए संदीप को थाने से चौकी के कई चक्कर लगाने पड़े, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। उल्टा पुलिस ने संदीप को चोरी के बजाए मोबाइल की गुमशुदगी की तहरीर देेने का पाठ पढ़ा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद संदीप ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट (www.uppolice.gov.in) पर आईपीसी की धारा 380 में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। वृंदावन पुलिस की आंखें उस समय खुलीं जब गुरुवार को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से रिपोर्ट की कापी आनलाइन प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।