फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of a security guard in kosi

एटीएम गार्ड की हत्या, पत्नी, बेटा और भतीजा घायल

Mon, 02 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 02 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder of a security guard in kosi
कोसी में मर्डर
क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े की रंजिश में एक एटीएम गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि गोली लगने से उसकी पत्नी, बेटा और दो भतीजे घायल हो गए हैं। रविवार सुबह बीच गांव में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोसों तक सनसनी बनी कत्ल की यह वारदात उस गांव की है जिसका नाम धर्मनगर है। रविवार सुबह करीब आठ बजे देवी सिंह (45) पशुओं को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली देवी सिंह के पेट में लगी।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर देवी सिंह की पत्नी सती, बेटा अजय और भतीजा सचिन और धर्मेंद्र भी आ गए। इन तीनों को भी गोली लग गई। देवी सिंह को जब तक लोग अस्पताल लेकर दौड़े उनकी मौत हो गई। इस वारदात के पीछे तीन दिन पहले गांव में क्रिकेट मैदान पर प्रेम सिंह और मुकेश व तारा के बीच हुआ विवाद माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग की जा रही थी लेकिन उसका चाचा देवी सिंह चपेट में आ गया। देवी सिंह दिल्ली में एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड थे। इस हत्या में तारा, रामवीर, रोहताश रघुवीर, श्याम सुंदर, राजू और सतवीर को नामजद किया गया है।

गांव में दहशत, फोर्स तैनात
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने भी गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पुलिस तैनात कर दी। नामजद अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस वारदात के पीछे पुलिस की लापरवाही बड़ी वजह मानी जा रही है।


दरअसल जिस दिन मैदान पर क्रिकेट मैच के दौरान झगड़ा हुआ था उस समय पुलिस भी पहुंच गई थी। लेकिन पुलिस ने भी समझौता कराकर पल्ला झाड़ लिया। दोनों पक्षों के मुचलका भर कर पाबंद किया होता तो झगड़ा यहां तक न पहुंचता। ग्रामीणों ने पुलिस की इस लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं।

दो टीमों का गठन किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद दबिश दी जा रही है। सभी ठिकानों पर इन्हें तलाशा जा रहा है।
- अरुण कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed