{"_id":"57a0e3914f1c1b512f2b8ce7","slug":"murder-in-panigaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीगांव में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीगांव में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना यमुनापार के गांव पानीगांव में बदमाशों ने गोली मारकर अधेड़ की हत्या कर दी। वह सोमवार रात नौहरे में सोने के लिए गए थे। सुबह उनका शव मिला, उनके सीने में गोली लगी थी। पानीगांव निवासी वीरी सिंह उर्फ वीरा (52) अविवाहित थे। एक दशक पूर्व उन्होंने अपने हिस्से की पांच बीघा (पक्के) जमीन बेच दी थी और वे गांव के हरप्रसाद के यहां रहकर गुजारा कर रहे थे।
सोमवार रात वह हरप्रसाद के बाहर बने बरामदे में गांव के युवक पप्पू पुत्र कालीचरन और ब्रिजेंद्र सिंह के निकट चारपाई डालकर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बरसात शुरू होने पर वीरी सिंह हरप्रसाद के नौहरे में सोने चले गए। सुबह पांच बजे वह नौहरे में मृत हालत में मिले।
वीरी सिंह के सीने में गोली लगी थी और रक्त बह रहा था। सुबह बच्चे जब पशुओं को चारा डालने नौहरे में गए तो इसकी जानकारी हुई। सूचना पर यमुनापार पुलिस, सीओ महावन सुरेंद्र यादव, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को बुलाया।
विज्ञापन
पानीगांव के पूर्व प्रधान कारे सिंह ने बताया कि हत्यारे बाउंड्री फांदकर नौहरे में घुसे थे और वहीं से निकल गए। नौहरे की किवाड़ भी अंदर से बंद थी। मौके पर एक 12 बोर का कारतूस मिला है। इस मामले में हरप्रसाद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।