फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder in panigaon

पानीगांव में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
murder in panigaon
gun
थाना यमुनापार के गांव पानीगांव में बदमाशों ने गोली मारकर अधेड़ की हत्या कर दी। वह सोमवार रात नौहरे में सोने के लिए गए थे। सुबह उनका शव मिला, उनके सीने में गोली लगी थी। पानीगांव निवासी वीरी सिंह उर्फ वीरा (52) अविवाहित थे। एक दशक पूर्व उन्होंने अपने हिस्से की पांच बीघा (पक्के) जमीन बेच दी थी और वे गांव के हरप्रसाद के यहां रहकर गुजारा कर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार रात वह हरप्रसाद के बाहर बने बरामदे में गांव के युवक पप्पू पुत्र कालीचरन और ब्रिजेंद्र सिंह के निकट चारपाई डालकर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बरसात शुरू होने पर वीरी सिंह हरप्रसाद के नौहरे में सोने चले गए। सुबह पांच बजे वह नौहरे में मृत हालत में मिले।
विज्ञापन


वीरी सिंह के सीने में गोली लगी थी और रक्त बह रहा था। सुबह बच्चे जब पशुओं को चारा डालने नौहरे में गए तो इसकी जानकारी हुई। सूचना पर यमुनापार पुलिस, सीओ महावन सुरेंद्र यादव, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीगांव के पूर्व प्रधान कारे सिंह ने बताया कि हत्यारे बाउंड्री फांदकर नौहरे में घुसे थे और वहीं से निकल गए। नौहरे की किवाड़ भी अंदर से बंद थी। मौके पर एक 12 बोर का कारतूस मिला है। इस मामले में हरप्रसाद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed