फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder after failed in rape

दुराचार में असफल होने पर दबाया था गला

Thu, 18 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
murder after failed in rape
थाना महावन क्षेत्र में 12 दिन पहले बदहवास हालत में मिली किशोरी की हत्या के आरोप में एक विकलांग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। असफल होने पर गला दबा दिया। किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी की पहचान घटनास्थल पर मिली शर्ट के आधार पर की गई। एसएसपी ने पुलिस टीम के लिए नकद ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


थाना महावन क्षेत्र में छह जून को एक किशोरी खंडहर में बेहोशी की हालत में मिली थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस को एक जेंट्स शर्ट पड़ी मिली थी। इसके आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने जमुनाशरण (45) नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया। जांच में जमुनाशरण की शर्ट और घटनास्थल पर मिली शर्ट का मिलान किया गया तो उसमें समानता पाई गई।
विज्ञापन


पूछताछ में भी जमुनाशरण ने घटना में अपनी संलिप्तता होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि करीब 20 साल पहले एक्सीडेंट में उसका पैर टूट गया था। उसकी शादी नहीं हो पाई और वह कुंठा में रहकर नशे का आदी बन गया। छह जून को वह किशोरी को बहला फुसलाकर खंडहर की ओर ले गया। वहां दुराचार में असफल होने पर उसका मुंह बंद कर गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह बेहोश किशोरी को मरा हुआ समझकर भाग खड़ा हुआ। इसी जल्दबाजी में उसकी शर्ट वहीं रह गई थी। मामले के खुलासे पर एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने जांच टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में महावन थानाध्यक्ष राजकेसर यादव, प्रबल प्रताप, रिसाल सिंह, सतेंद्र और राकेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed