फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mob have torched the liqure shop in vrindavan

वृंदावन में शराब विरोधियों ने खोखा फूंका, तोड़फोड़

Sun, 03 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 03 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
mob have torched the liqure shop in vrindavan
इस धर्मनगरी में शराब बिक्री के विरोध में चल रहा आंदोलन रविवार को उग्र हो गया। गुस्साए लोगों ने पहले शराब की दुकान पर तोड़फोड़ की, फिर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाते हुए एक खोखा फूंक दिया। पास की झोपड़ियां भी जल गईं। 
विज्ञापन


रविवार की देर शाम 8.30 बजे चैतन्य विहार में कालोनी के फेस वन और दो, आनंद वाटिका, परिक्रमा मार्ग, संत कालोनी आदि के लोग एकत्रित हुए और शराब की दुकानों का विरोध करने लगे। इसी बीच किसी ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे चाय के खोखे पर एक विकलांग अवैध रूप से शराब बेचता है।
विज्ञापन


इस पर लोग खोखे की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। भीड़ ने भागते लोगों पर पथराव भी किया। पेट्रोल डालकर खोखे में आग लगा दी। उसके पास बनी झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। जब तक दमकल गाड़ियां और पुलिस मौके आती खोखा और झोपड़ियां राख हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार शाम चैतन्य विहार कालोनी में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया। मौके पर पहुंचे ठेकेदार और आबकारी निरीक्षक को लोगों ने खूब खरीखोटी सुनाई। आबकारी निरीक्षक ने नियमानुसार कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed