फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mevar express loot case has been opened

मेवाड़ एक्सप्रेस लूटकांड का खुलासा

Wed, 14 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 14 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
mevar express loot case has been opened
मेवाड़ एक्सप्रेस में अक्तूूबर 2014 में हुई लूट का खुलासा जीआरपी ने मंगलवार को कर दिया। जीआरपी ने लूट के सामान सहित लुटेरे को दबोच लिया है। बताया गया है कि आरोपी पर पहले से 20 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


घटना 28 अक्तूबर 2014 की है। उदयपुर से चलकर दिल्ली में निजामुद्दीन स्टेशन तक जाने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस के एसी कोच में भरतपुर स्टेशन से छूटते ही लूट हो गई थी।
विज्ञापन


कोच में सवार डॉ. आशुतोष भारद्वाज और चित्रा विजय निवासीगण दिल्ली, क्रितेश कुमार निवासी उदयपुर, ज्योत्सना भार्गव निवासी कोटा से बदमाश मोबाइल, पर्स, हैंडबैग, कैमरा और करीब 25 हजार रुपये नगद लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस के माध्यम से मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी ने लुटेरे को जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8/9 से सोमवार रात को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहित अग्रवाल निवासी तिवारी का बाड़ा धौलीप्याऊ कोतवाली बताया है।


युवक के पास से लूटे गए पांच कीमती मोबाइल, कैमरा, पर्स, हैंडबैग, 420 रुपये नगद और करीब 130 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि युवक के पास से लूटे गए मोबाइल और कैमरा समेत सभी दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। युवक पर पहले से ही हत्या समेत करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed