{"_id":"6aa58f55bb6c9be1fc4f6dd6f31404fb","slug":"mathura-tatloo-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों की मिलीभगत की होगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों की मिलीभगत की होगी जांच
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के व्यापारियों का अपहरण कर उनसे लूटपाट करने वाले टटलुओं के साथ पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की अब जांच होगी। पुलिस की पकड़ में आए टटलू गैंग के एक लुटेरे के खुलासे के बाद एसपी सिटी ने यह बात कही।
बता दें कि गुड़गांव के सुरेंद्र पुत्र धन सिंह और जोगेंद्र सिंह पुत्र सूबे सिंह को जेनरेटर बेचने के बहाने बुलाकर तीन टटलुओं ने रविवार को अपहरण कर लिया था। इनमें से सुरेंद्र किसी प्रकार बचकर भाग निकला था और जनता के सहयोग से उसने पुलिस को सूचना दी।
एसपी देहात अजय कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने मुठभेड़ में मुश्ताक निवासी हाथिया, थाना बरसाना को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुश्ताक ने अपने दोनों फरार साथियों के नाम आरिफ पुुत्र खचेरा और आरिफ पुत्र राशिद निवासीगण हाथिया बताए।
विज्ञापन
साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ उसने अपनी सेटिंग होने की बात भी स्वीकारी। मामले में एसपी सिटी शैलेश पांडेय ने कहा है कि सिपाहियों की संलिप्तता की जांच की जाएगी। आरोप साबित होने पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने दबोचे गए टटलू से एक देशी पिस्टल, लूटी गई कार, बाइक, मोबाइल बरामद की। साथ ही जोगेंद्र को भी मुक्त करा लिया। एसपी सिटी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की है।