फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura polish didn't ge success in campaign

अपराधियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

Sat, 30 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 30 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
mathura polish didn't ge success in campaign
एक माह पूर्व जिले में इनामियों को पकड़ने के लिए शुरू हुए अभियान में पुलिस की नाकामी उजागर हुई है। इस दौरान एक भी अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगा, बल्कि एक शातिर लुटेरा नाजिम पुलिस अभिरक्षा से फरार और हो गया। इस फरार अपराधी पर पांच हजार का इनाम घोषित करना पड़ा।
विज्ञापन

 
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए डीजीपी अरविंद कुमार जैन ने एक माह पूर्व सभी जिलों के पुलिस कप्तान संग बैठक कर इनामी अपराधी, माफिया और रजिस्टर्ड गैंग के अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसमें 12 से 24 मई तक विशेष अभियान के तहत बड़े अपराधियों और माफिया को अंदर का रास्ता दिखाने को कहा गया। इसमें बताया गया कि जिले में 71 इनामी, 34 माफिया और 29 रजिस्टर्ड गैंग के 200 से अधिक सदस्य इस समय खुले में घूम रहे हैं।
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत हुई और दरोगाओं ने दो-तीन दिन इनामियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन कोई बड़ा अपराधी हाथ नहीं लग सका। इसके बाद 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फरह आगमन को लेकर अधिकारी व्यवस्थाओं में व्यस्त हो गए और अभियान हवा में उड़ गया। 25 के बाद हुई अभियान की समीक्षा में नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले हाथिया में 56 इनामी अपराधी
अपराध का गढ़ और मंडी माने जाने वाले थाना बरसाना के गांव हाथिया में ही 56 इनामी अपराधी हैं। पुलिस पर हमला कर सिपाहियों की हत्या कर चुके गांव के बदमाश छह बार पुलिस को पीट चुके हैं। इस गांव में पुलिस दबिश देने से पूर्व दस बार सोचती है। यही कारण है यहां के अपराधियों पर इनाम बढ़ता जा रहा है और वे पुलिस पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed