फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura police raid in chennai

चेन्नई से मद्रास दबिश देने गई पुलिस

Mon, 11 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 11 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
mathura police raid in chennai
थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख से बहलाकर ले जाई गई युवती और आरोपी युवक को बरामद करने के लिए पुलिस टीम प्लेन के जरिए मद्रास पहुंच गई है। मद्रास में युवती-युवक की लोकेशन मिलने पर तीन दरोगा वहां सोमवार को पहुंचे। लेकिन टीम के पहुंचने से पूर्व ही युवक-युवती निकल गए।
विज्ञापन

 
10 दिन पूर्व कस्बा सौंख से युवती को पड़ोस का युवक भगाकर ले गया। इसे लेकर कस्बे में खासा बवाल हुआ। धार्मिक स्थलों में आगजनी तक की गई। इसके बाद से कस्बे में दो कंपनी पीएसी और 12 थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं युवती को बरामद करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस को युवती-युवक की लोकेशन चेन्नई में मिली। चेन्नई पहुंचने में पुलिस को 30 घंटे का वक्त लगता इसलिए मगोर्रा थानाध्यक्ष और स्वाट के एक दरोगा सहित तीन लोगों को मद्रास प्लेन से भेजा गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से दो घंटे पूर्व ही युवक-युवती मद्रास से ट्रेन से दूसरी जगह निकल गए। अब टीम फिर से दोनों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। वहीं तीन दिन पूर्व पुलिस टीम को दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। टीम वहां गई लेकिन दोनों निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 थानों के एसएसआई को किया सौंख में तैनात
मथुरा। कस्बा सौंख में छह मई को हुए बवाल के बाद से पुलिस अधिकारियों ने कस्बे में दो कंपनी पीएसी तैनात कर दी है। इसके अलावा 12 थानों की पुलिस तैनात है। थानों में अपराध बढ़ने की दृष्टिगत अधिकारियों ने अब थानाध्यक्षों की जगह एसएसआई को फोर्स के साथ तैनात करने को निर्देशित किया गया है। वहीं पुलिस, पीएसी के जवान पूरे कस्बे में गश्त कर टोह ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed