{"_id":"5749e1934f1c1b2f07691dcd","slug":"man-try-to-fire-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के विरोध में आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाने के विरोध में आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 28 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक: आत्म हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूतेश्वर बस स्टैंड के सामने शनिवार शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय दुकान संचालक ने अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और खुद को आग लगाने का प्रयास करने लगा। यह देखकर हड़कंप मच गया।
मूल रूप से राजस्थान के डीग और हाल में गोपाल नगर निवासी अमृतलाल (60) भूतेश्वर बस स्टैंड के सामने बाबा नाश्ता के नाम से खोखा संचालित करते हैं। शनिवार शाम को जब नगर पालिका की टीम वहां अतिक्रमण हटाने पहुंची तो उन्होंने इसका विरोध किया।
जब पालिका की टीम ने बर्तन आदि जब्त कर लिए तो अमृतलाल ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया और जबरन जेसीबी के आगे लेट गए। यह देखकर पालिका की टीम के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया।
विज्ञापन
मौके पर सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी और एसडीएम सदर राजेश कुमार पहुंचे। उन्हाेंने अमृतलाल को जेसीबी के आगे से हटवाकर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर से चलाया गया।