फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahant's kidnapping for grabbing the ashram

आश्रम कब्जाने के लिए महंत का अपहरण

Fri, 12 May 2017 11:53 PM IST
मथुरा
मथुरा Updated Fri, 12 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mahant's kidnapping for grabbing the ashram
Demo Pic - फोटो : google
नरसीपुरम् में आश्रम कब्जाने के लिए महंत का अपहरण कर उसकाफर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र व फर्जी वसीयत बनाने के साथ आश्रम को बेचने का पांच साल पुराना मामला सामने आया है। इस मामले में गुरुवार को महंत के शिष्य ने प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ थाना
विज्ञापन


रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि अप्रैल 2012 में मृत दर्शाए गए अपह्त महंत से आरोपियों ने जुलाई 2012 तक बैंक से सात बार लेन-देन कराया। पुलिस भी अब तक महंत को ढूंढ नहीं पाई है। थाना रिफाइनरी के नरसीपुरम् में परमहंस के नाम से चार
विज्ञापन


मंजिला आश्रम था। इस आश्रम के महंत प्रह्लाद दास 2012 में गायब हो गए। महंत के शिष्य रांची बांगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने कई बार पुलिस से महंत को तलाश करने की गुहार लगाई। लेकिन, पुलिस अब तक महंत को ढूंढ नहीं पाई। पुष्पेंद्र का आरोप है कि अप्रैल 2012 में
विज्ञापन
विज्ञापन


नरसीपुरम निवासी महेंद्र धनगर ने ही महंत का मृत दर्शाकर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र और फर्जी वसीयत लगा कर आश्रम कब्जा लिया। और जुलाई 2012 तक राधाकुंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक से महंत से जबरदस्ती लेन-देन कराया। इसके बाद आश्रम की तीन मंजिल को गिरा


दिया गया है। बाकी बची एक मंजिल भी बेच दी गई। पुष्पेंद्र ने महंत का अपहरण करने के आरोप में सुंदर प्रधान, महेंद्र धनगर, जमुना धनगर एवं बलदेव के गांव बल्टीगढ़ी निवासी योगेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed