फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot on service road of expressway

क्राइम जोन बन रही एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड

Tue, 10 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 10 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
loot on service road of expressway
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड एक नया क्राइम जोन बनती जा रही है। शार्टकट के प्रयास में यहां से गुजरने वाले राहगीरों को बाइक सवार लुटेरे आसानी से निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को सुरीर, बलदेव और महावन थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने वारदात की। 
विज्ञापन


टैंटीगांव हरनौल के निकट यमुना एक्सप्रेसवे के  सर्विस रोड पर माइल स्टोन-91 के समीप बदमाशों ने ठेकेदार से 75 हजार रुपये लूट ले गए। गांव अवाखेड़ा थाना नौहझील निवासी मनवीर सिंह यमुना एक्सप्रेसवे पर लेबर मेंटीनेंस ठेकेदार हैं। मंगलवार की सुबह वह गांव से अपनी बाइक पर सर्विस रोड होते हुए टोल प्लाजा पर जा रहे थे। आठ बजे हरनौल पुल के निकट दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोका। उनकी पिटाई की और जेब में रखे 15 हजार रुपये, थैले में रखे 60 हजार रुपये, रजिस्टर, बाइक की चाबी, मोबाइल की बैट्री आदि लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद ठेकेदार ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सुरीर कोतवाली प्रभारी जीपी सिंह और मांट पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक सीमा विवाद चलता रहा। पीड़ित ने सुरीर कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


थाना बलदेव के गढ़सौली निवासी विकास पुत्र कल्याण की 10 दिन पूर्व शादी में नई पल्सर बाइक मिली थी। मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब विकास बाइक पर अपने मामा कालू के साथ सादाबाद से लौट रहे थे। विकास गांव गढ़ी मंगली के निकट यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनको रोका और मारपीट करने लगे। तमंचे दिखाकर 10 हजार नकदी, बाइक, मोबाइल आदि लूट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना महावन के गांव खेरिया निवासी विवाहिता बबीता शर्मा मंगलवार सुबह आठ बजे अपने देवर शंकर लाल के साथ बाइक से सादाबाद जा रही थी। गांव किशनपुर अंडर पास के समीप खड़े बाइक सवार दो युवकों ने शंकर को रोका और हथियारों के बल पर बबीता के जेवरात लूटकर भाग गए। उन्होंने बबीता से अभद्रता भी की। सोमवार की शाम को भी यहां से कुछ ही दूरी पर गांव रमचेलिया निवासी एक शिक्षक से पांच हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया गया था।


यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। सर्विस रोड के अंडर पास के निकट हर थाना क्षेत्र में पुलिस पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कराई जाएगी। इसकी योजना बनाई जा रही है।
-डा. राकेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed