{"_id":"573219ce4f1c1b056b919b80","slug":"loot-on-service-road-of-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम जोन बन रही एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम जोन बन रही एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 10 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड एक नया क्राइम जोन बनती जा रही है। शार्टकट के प्रयास में यहां से गुजरने वाले राहगीरों को बाइक सवार लुटेरे आसानी से निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को सुरीर, बलदेव और महावन थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने वारदात की।
टैंटीगांव हरनौल के निकट यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर माइल स्टोन-91 के समीप बदमाशों ने ठेकेदार से 75 हजार रुपये लूट ले गए। गांव अवाखेड़ा थाना नौहझील निवासी मनवीर सिंह यमुना एक्सप्रेसवे पर लेबर मेंटीनेंस ठेकेदार हैं। मंगलवार की सुबह वह गांव से अपनी बाइक पर सर्विस रोड होते हुए टोल प्लाजा पर जा रहे थे। आठ बजे हरनौल पुल के निकट दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोका। उनकी पिटाई की और जेब में रखे 15 हजार रुपये, थैले में रखे 60 हजार रुपये, रजिस्टर, बाइक की चाबी, मोबाइल की बैट्री आदि लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद ठेकेदार ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सुरीर कोतवाली प्रभारी जीपी सिंह और मांट पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक सीमा विवाद चलता रहा। पीड़ित ने सुरीर कोतवाली में तहरीर दी है।
थाना बलदेव के गढ़सौली निवासी विकास पुत्र कल्याण की 10 दिन पूर्व शादी में नई पल्सर बाइक मिली थी। मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब विकास बाइक पर अपने मामा कालू के साथ सादाबाद से लौट रहे थे। विकास गांव गढ़ी मंगली के निकट यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनको रोका और मारपीट करने लगे। तमंचे दिखाकर 10 हजार नकदी, बाइक, मोबाइल आदि लूट ले गए।
विज्ञापन
थाना महावन के गांव खेरिया निवासी विवाहिता बबीता शर्मा मंगलवार सुबह आठ बजे अपने देवर शंकर लाल के साथ बाइक से सादाबाद जा रही थी। गांव किशनपुर अंडर पास के समीप खड़े बाइक सवार दो युवकों ने शंकर को रोका और हथियारों के बल पर बबीता के जेवरात लूटकर भाग गए। उन्होंने बबीता से अभद्रता भी की। सोमवार की शाम को भी यहां से कुछ ही दूरी पर गांव रमचेलिया निवासी एक शिक्षक से पांच हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया गया था।
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। सर्विस रोड के अंडर पास के निकट हर थाना क्षेत्र में पुलिस पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कराई जाएगी। इसकी योजना बनाई जा रही है।
-डा. राकेश सिंह, एसएसपी