फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot from saraf by satveer gang

सतवीर फौजी गैंग ने की थी सराफ से लूट

Tue, 10 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 10 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
loot from saraf by satveer gang
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इगलास के गोरई इलाके से लूट कर भागते समय ग्रामीणों द्वारा राया के गांव नीमगांव में पीट-पीट कर मारा गया बदमाश इगलास के गांव मई निवासी शातिर लुटेरा मनवीर निकला। दूसरे बदमाश की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम को गोरई में सुरीर के गांव इरौली जुन्नारदार निवासी सराफ राजीव शर्मा से लूट और फायरिंग कर भाग रहे तीन अपाचे सवार बदमाशों को ग्रामीणों ने राया के गांव नीवगांव मार्ग पर घेर लिया था और दो लुटेरों को पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम गृह भेजा।
विज्ञापन


अगले दिन एक बदमाश की शिनाख्त मनवीर निवासी मई थाना इगलास के रूप में उसके परिवारीजनों ने की। एसएसपी डा. राकेश सिंह और थाना प्रभारी ने बताया कि मनवीर शातिर बदमाश था। राया में बलदेव रोड पर स्थित गैस ऐजेंसी के गोदाम में लूट की घटना में प्रमुख आरोपी था। मनवीर पर राया, बलदेव, इगलास में एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आठ माह पहले गैस गोदाम डकैती में उसे जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से वह 27 अप्रैल को ही जमानत पर आया और आते ही फिर से पुराने साथी लुटेरों को संगठित कर लूट करने लगा। बताया कि मनवीर सत्यवीर और पप्पू दर्जी गैंग का सक्रिय सदस्य है। पुलिस ने सोमवार रात को नीवगांव रोड से लूट में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद कर ली। बाइक पर नंबर फर्जी लिखा हुआ है। वह किसी डिस्कवर बाइक का है। बरामद बाइक लूट और चोरी की लग रही है। बाइक की टंकी पर भी खून के निशान हैं।


माना जा रहा है कि तीसरा बदमाश भी घायल हुआ है और एक क्षतिग्रस्त हेलमेट भी मिला है। हेलमेट में खून के निशान है। गोरई में लूट की रिपोर्ट तीन बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। वहीं गांव नीमगांव के प्रधान गोपाल सिंह की ओर से तीन अपाचे सवार बदमाशों द्वारा लूटकर भागने के दौरान ग्रामीणों पर गोली चलाने, ग्रामीणों के बाल बाल बचने की रिपोर्ट थाना राया में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed