फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   life imprisonment in the murder of four people

चार लोगों की हत्या में पांच को उम्रकैद

Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
 life imprisonment in the murder of four people
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
अपर जिला जज कोर्ट संख्या पांच ने गैंगवार में हुई चार लोगों की हत्या के मामले में दोषी पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में पांच आरोपी अभी फरार चले आ रहे हैं। मथुरा जिले में यह सनसनीखेज वारदात 19 अप्रैल 2014 को रात 11 बजे हुई थी।
विज्ञापन


शेरगढ़ थाना क्षेत्र  के गांव विशंभरा में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही गैंगवार में घटना हुई थी। गांव के शमशाद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि भिज्जू, अजीज, मोविन और मौसम किसी काम से कोसी गए थे और घटना के वक्त टैंपो से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


गांव में महरौली कब्रिस्तान के पास पहले से घात लगाकर बैठे फकरु, पन्ना, हब्बी, नक्सर, नवाब, हारुन, खुशी खां, शमशु, रईस और जमशेद ने टैंपो को रुकवा लिया और चारों को नीचे उतारकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार लोगों की हत्या में नामजद पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया, जबकि रईस, शमशु, हारुन, खुशी खां और जमशेद अभी तक फरार चले आ रहे हैं।

इस मामले की सुनवाई एडीजी पांच वीर कनेडी लाल की अदालत में चल रही थी। कोर्ट ने गवाहों के बयान और पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद आला कत्ल, गवाहों के बयान और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर फकरू, पन्ना, हब्बी, नक्सर और नवाब को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजीसी मदन मोहन उपाध्याय ने बताया कि 18000 का जुर्माना भी हुआ है।

गैंगवार में जा चुकी है कई लोगों की जान
विशंभरा गांव में गैंगवार अरसे से चल रही थी। यदि एक गुट किसी की हत्या कर देता था दूसरा बदला लेने को मारता। इसमें दस से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 19 अप्रैल 2014 को जो चार लोगों की हत्या हुई थी वह भी खुर्शीद व हुकमू की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी।


विशंभरा के साहून को भी नहीं पकड़ पाई पुलिस
एक लाख के इनामी साहून को भी विशंभरा पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वह कई दफा पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है। पुलिस पर गोलियां भी बरसाई थीं। यूं तो पुलिस ने कई दफा उसके घर पर दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed