फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   life imprisonment for 8 in mathura

दो भाइयों समेत एक परिवार के आठ लोगों को उम्रकैद

Sat, 20 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 20 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment for 8 in mathura
अदालत का फैसला
कोसीकलां के ऐंच गांव में हुए कत्ल के मामले में दो भाइयों समेत एक ही परिवार के आठ लोगों को उम्रकैद की सजा हुई है। एडीजे प्रथम की अदालत ने सभी मुजरिमों पर तीस-तीस हजार का जुर्माना भी तय किया है। हत्या के सभी मुलजिम जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


हत्या के जिस मामले में एक ही परिवार के आठ लोगों को उम्रकैद हुई वह सनसनीखेज कत्ल 14 अक्तूबर, 2012 की दोपहर को हुआ था। कत्ल हुआ था रतिराम के बेटे प्रेमदत्त का। जिस वक्त प्रेमदत्त को मारा गया उस समय वह भैंसा बुग्गी लेकर खेत से चारा काटकर ला रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक प्रेमदत्त जैसे ही पुष्कर और खेमचंद के मकान के पास पहुंचा तो इन लोगों ने अपने भाई और भतीजों के साथ उस पर हमला कर दिया। सूचना पर प्रेमदत्त का भाई रोहन पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। इसी दौरान प्रेमदत्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव के हालात बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रोहन के बेटे सुरेश ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें दो सगे भाइयों खेमचंद और पुष्कर के साथ परिवार के सुंदर, गिर्राज, गुनजार, गोविंद, जग्गो उर्फ जगदीश और लक्खो को नामजद किया गया था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 

मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम अमरनाथ सिंह की कोर्ट चल रही थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुना, साक्ष्य देखे और तथ्यों पर गौर किया। शुक्रवार को एडीजे प्रथम अमरनाथ सिंह ने अपना फैसले में सभी नामजद अभियुक्तों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर तीस-तीस हजार का अर्थदंड लगाया। इसमें वादी की ओर से एडीजीसी श्याम सिंह राजपूत ने पैरवी की। ये सभी दोषी इस वक्त मथुरा जेल में बंद है, केवल सुंदर पुत्र खेमचंद को भरतपुर जेल से यहां लाया गया है।

सभी गवाहों ने कोर्ट में दिए अपने बयान
हत्या के इस मामले में जो भी गवाह थे वह अंत तक अपने बयान पर कायम रहे। पुलिस ने चार्जशीट में जिनके भी नाम शामिल किए थे सभी ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। इन्हीं बयानों और साक्ष्य को आधार मानकर कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।


दुकान से हुई चोरी में हुई खूनी रंजिश
सुरेश गांव में प्रोविजनल स्टोर चलाता था। नामजद लोगों का सुरेश से किसी बात पर विवाद हो गया था। उस समय सुंदर, खेमचंद, लक्खो, जग्गो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से यह लोग सुरेश और उसके चाचा प्रेमदत्त से रंजिश मानने लगे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed