फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kishanpur dacoity case in mathura

सादाबाद के समीरा गैंग ने डाली थी किशनपुर में डकैती

Mon, 16 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
kishanpur dacoity case in mathura
सादाबाद के समीरा गैंग ने डाली थी किशनपुर में डकैती - फोटो : अमर उजाला
थाना महावन के गांव किशनपुर में डकैती और हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डकैती सादाबाद के समीरा गैंग ने डाली थी। लूटी गई सभी 18 भैंस को अलीगढ़ के कट्टी घर में कटवा दिया गया। पुलिस ने चार बदमाशों को दबोच लिया है। 
विज्ञापन


4/5 मई की रात को थाना महावन के गांव किशनपुर में पशु पालक चंद्रपाल उर्फ करुआ के यहां पशु लुटेरों ने डकैती डाली थी। बदमाश चन्द्रपाल के बेटे छोटू उर्फ रैफरी (15) की हत्या कर 18 भैंस और अन्य सामान लूट ले गए थे। 
विज्ञापन


मामले में एसएसपी डा. राकेश सिंह ने स्वाट टीम और महावन पुलिस को खुलासे पर लगाया था। टीम ने इस मामले में समीर उर्फ समीरा, मोहम्मद शनि, खलील निवासी इस्लाम नगर सादाबाद (हाथरस) और अकबर निवासी गांव बिधौनी कोतवाली सुरीर को गिरफ्तार किया है। इसमें समीरा गैंग का संचालक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चारों को महावन में यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर गांव मदनपुर के निकट से पकड़ा। उनके कब्जे से डकैती में प्रयोग की गई गाड़ी, 36500 रुपये, चार तमंचे, चन्द्रपाल के यहां से लूटा गया मोबाइल आदि बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों ने घटना के बाद ही अलीगढ़ के कट्टीघर में ले जाकर लूटी गई सभी 18 भैंस कटवा दी थीं। 

उनके 10 अन्य साथी देशू, रफीक उर्फ रज्जू, जग्गन उफ जुगनू निवासी गांव बढ़ाहर मैनपुरी, सिकंदर निवासी गांव मुल्लापुर बढ़ाहर मैनपुरी, हारुन, फारूख, मुकेश निवासी बमनई थाना पिलुआ एटा और जावेद निवासी मनोहरपुर एटा फरार हैं। समीरा गैंग पर महावन, सादाबाद, एटा, मैनपुरी में पशु लूट, पशु चोरी और पशु क्रूरता के 16 केस दर्ज हैं। लुटेरों के साथ समीरा क्वालिस गाड़ी से साथ चलता है।  

6.5 लाख में कटवा दीं भैंस 
एसएसपी ने बताया कि पशु लुटेरे किशनपुर से लूटी गईं सभी 18 भैंसों को सीधे अलीगढ़ में कट्टीघर ले गए। वहां पहुंचने के आधे घंटे में ही सभी को 6.5 लाख रुपये के एवज में कटवा दिया। 



सिरसागंज में पकड़े लुटेरों ने बताई लोकेशन
समीरा गैंग के सदस्यों ने 27 अप्रैल को सिरसागंज में पशु लूट की थी। वहां कुछ लुटेरे पकड़े गए। पकड़े लुटेरों से स्वाट टीम ने जेल में जाकर पूछताछ की थी। इस पूछताछ में ही चन्द्रपाल के यहां डकैती डालने वालों की सही लोकेशन मिल सकी। एसएसपी ने बताया कि समीरा पूरे गैंग को अपने हिसाब से संचालित कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed