{"_id":"994357bb86c3e0df14f54f63c3983907","slug":"insult-of-the-wife-of-sp-traffic-by-xen-electricity-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन ने एसपी ट्रैफिक की पत्नी से की अभद्रता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सईएन ने एसपी ट्रैफिक की पत्नी से की अभद्रता
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
घर की बिजली का कनेक्शन काटने पर जिले के दो अधिकारियों में तनातनी हो गई। मामला पुलिस और विद्युत विभाग के बीच का है, जिसमें एसपी ट्रैफिक ने विद्युत विभाग के एक्सईएन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोप यह है कि एक्सईएन ने उनकी पत्नी से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। एक्सईएन का कहना है कि मामला बिजली बिल जमा न करने का है। उन्होंने आरोपों से इनकार किया। अब बात डीएम तक पहुंच चुकी है।
थाना सदर बाजार में दर्ज कराई रिपोर्ट में एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने बताया है कि शहरी क्षेत्र के अधिशासी अभियंता लोकेश कुमार अपने कर्मियों के साथ शुक्रवार को उनके घर आए थे। यहां एक्सईएन ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की और घर का विद्युत कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
उन्होेंने जब एक्सईएन से फोन पर वार्ता की तो एक्सईएन ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं एक्सईएन शहरी लोकेश कुमार ने बताया कि एसपी ट्रैफिक सरकारी आवास में निवास करते हैं। वह जुलाई 2014 में रहने आए थे। तब से अभी तक उन्होंने एक बार भी बिल भुगतान नहीं किया है। उन पर करीब 22 हजार रुपये का बिल बकाया था।
बकाएदारों के कनेक्शन काटने के शासनादेश के अनुसार ही एसपी ट्रैफिक आवास का कनेक्शन संविदाकर्मियों ने काट दिया। पत्नी से अभद्रता के आरोप पर कहा कि उन्होंने तो एसपी ट्रैफिक का आवास भी नहीं देखा अभद्रता का प्रश्न ही नहीं उठता। एक्सईएन के अनुसार शुक्रवार शाम को फोन पर वार्ता के बाद उनके आवास का कनेक्शन जोड़ दिया गया था और एसपी ट्रैफिक ने शनिवार को बिल भी जमा करा दिया। अब पूरा प्रकरण जिलाधिकारी समेत विभागीय उच्चाधिकारियों की नजर में है।