फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   house of a woman burnt in mathura

मजदूरी मांगने गई दलित महिला का घर जलाया

Thu, 09 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 09 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
house of a woman burnt in mathura
रिफाइनरी क्षेत्र स्थित गांव बमूरी में एक दलित महिला ने मजदूरी के बकाया रुपये मांगे तो दबंगों ने उसका घर जला दिया। इससे पहले उसके पुत्र को जमकर पीटा और आग में फेंकने का प्रयास किया। दबंगों के दुस्साहस के आगे गांव का भी व्यक्ति बीचबचाव की हिम्मत नहीं कर सका।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी अंतर्गत गांव बमूरी निवासी दलित महिला बादामी देवी पत्नी विजय सिंह ने कुछ दिन पहले ही गांव के पप्पू उर्फ चंद्रसेन पुत्र होती के यहां मजदूरी की थी। बुधवार की सुबह बादामी मजदूरी के बकाया रुपये मांगने के लिए पप्पू के घर गई। इससे गुस्साए पप्पू ने उसे फटकार दिया।
विज्ञापन


महिला के विरोध करने पर पप्पू ने उसे देख लेने की धमकी देते हुए भगा दिया। आरोप है कि बुधवार शाम को पप्पू अपने पुत्रों के साथ बादामी देवी के खेतों की ओर पहुंचा। वहां काम कर रहे बादामी के पुत्र गुलाब सिंह के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद गुलाब को घसीटते हुए गांव में लाए और यहां उसकी मां के साथ भी मारपीट की। महिला के घर को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आग ने विकराल रूप ले लिया तो फिर बादामी के बेटे गुलाब को आग में फेंकने का भी प्रयास किया गया। हालांकि, फिर उन्होंने इरादा बदल दिया और वहां से चले गए। सूचना मिलने पर सीओ राजेश सोनकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल गुलाब को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।


गुलाब के भाई सोनू की तहरीर के आधार पर पप्पू उर्फ चंद्रसेन पुत्र होती और उसके पुत्र केदार, मानवेंद्र एवं दिगंबर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी राजेश सोनकर ने कहा कि मजदूरी के रुपये मांगने पर झगड़ा हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed