फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hindu organisations has opposed the sell of meat in mathura

हिंदूवादी नेताओं ने पकड़वाया खाल से भरा ट्रक

Fri, 15 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 15 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
hindu organisations has opposed the sell of meat in mathura
कान्हा की नगरी में घनी आबादी के बीच अवैध कट्टीघर चल रहा है। इसका खुलासा शुक्रवार को जानवरों की खाल से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद हुआ। पुलिस ने ट्रक सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे हिंदूवादी नेताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों को जानकारी दी कि मछली मंडी में खड़े ट्रक में जानवरों की खाल को लादा जा रहा है। इन्हें इस्लामियां इंटर कालेज के पीछे के क्षेत्र में बने गोदाम में से रिक्शा में लाया जा रहा था। सूचना के बाद भी काफी देर तक प्रशासन और पुलिस सक्रिय न हुआ तो हिंदूवादियों ने खुद ही घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी डा.राकेश सिंह के निर्देश पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मौके से ट्रक को पकड़कर चौकी बाग बहादुर पर खड़ा कर दिया। ट्रक के साथ पकड़े  गए लोगों को कोतवाली के हवाले कर दिया गया। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट धर्म और आस्था की नगरी में अवैध पशुकटान को प्रतिबंधित कर चुका है। दो दिन पहले एनजीटी ने भी इसे लेकर आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद शहर के बीच घनी आबादी में पशुओं का अवैध कटान चलता मिला। आरोप है कि ये सब कोतवाली, चौकी डीग गेट और थाना गोविंद नगर पुलिस की निगरानी में हो रहा है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष पंकज पंडित, प्रांतीय सदस्य विजय बहादुर सिंह, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व चेयरमैन रवींद्र पांडेय, हिंदू हेल्पलाइन के जिला संयोजक चौधरी प्रेम सिंह आदि एकत्रित हो गए थे। सभी लोगों की पुलिस से तड़का भड़की भी हुई। ट्रक को दुर्गंध के कारण थाना रिफाइनरी क्षेत्र में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed