फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   goons have attacked during marrige function

विदाई के दौरान बदमाशों का धावा

Sat, 06 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/बाजना
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/बाजना Updated Sat, 06 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
goons have attacked during marrige function
गांव सद्दीकपुर में शनिवार सुबह शादी समारोह में दुल्हन की विदाई के दौरान एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां लड़की पक्ष के लोगों की लाठी-डंडे और हाकियों से पिटाई की। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश विवाह समारोह में आई महिलाओं से गहने भी लूट ले गए।
विज्ञापन



शुक्रवार को गांव में अशोक शुक्ला की पुत्री नीरू की शादी थी। रात में शादी की सभी रस्म पूरी होने के बाद सुबह विदाई की तैयारी की जा रही थी, तभी एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने कन्या पक्ष के मकान पर धावा बोल दिया। लड़की के पिता और अन्य लोगों की पिटाई की। इसमें देशराज और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़की के चचेरे भाई मुकेश कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी मगर दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लड़की के पिता अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि बदमाश घर की औरतों के गहने भी लूट ले गए हैं। पुलिस घटना को मामूली मारपीट बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed