{"_id":"2cb6d601c1e32f3b3a309053f65dd4dd","slug":"gang-rape-in-kosi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जलाया, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जलाया, पांच गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच युवकों ने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेखौफ आरोपियों ने शाम को दुष्कर्म किया और तड़के घर में सो रही किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मंगलवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने किशोरी के बयान लिए और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना पास के एक गांव में रविवार शाम हुई। पीड़ित किशोरी घटना के समय शौच के लिए गई थी। तभी गांव का एक युवक उसे बहला फुसलाकर नौहरे में बने एक कमरे में ले गया और बंद कर दिया। आरोप है कि वहां पर पांच युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का परिवार मजदूरी करता है, शाम को उसकी मां वापस लौटी तो किशोरी नहीं मिली। तलाशते हुए वह नोहरे में बने कमरे पर पहुंची और वहां से किशोरी को मुक्त कराया।
आरोपियों ने उसे भी धमकी दी। आरोपियों की दहशत के चलते परिवारीजन चुप रह गए। सोमवार तड़के आरोपियों ने किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। किशोरी 75 प्रतिशत तक जल गई। उसे एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। मंगलवार किशोरी के पिता ने थाने पर घटना के संबंध में तहरीर दी, तब घटना की जानकारी पुलिस को हुई। एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात अजय कुमार ने किशोरी के मजिस्ट्रेटियल बयान कराए। गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।