{"_id":"5867c77b4f1c1b7b25eeb4ae","slug":"fraud-in-sindicate-bank-kosikalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म पर ओवरराइटिंग कर कैशियर ने ही निकाल लिए रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्म पर ओवरराइटिंग कर कैशियर ने ही निकाल लिए रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंडीकेट बैंक के कैशियर ने ही महिला के खाते से उसके निकासी फार्म पर ओवरराइटिंग कर 10000 रुपये निकाल लिए। पता चलने पर महिला ने मैनेजर से शिकायत की। हंगामा करने पर कैशियर ने उसकी रकम लौटा दी तब मामला शांत हुआ।
पंचशील कालोनी निवासी सपना के अनुसार वह 28 दिसंबर को पैसे निकालने कस्बे की सिंडीकेट बैंक गई थीं, बैंक में कैश खत्म होने के बाद कैशियर ने उनका निकासी फार्म ले लिया और अगले दिन आने को कह दिया। बाद में कैशियर ने इस फार्म में दिनांक ओवरराइट कर 10,000 रुपये उनके खाते से निकाल लिए। सपना को जब इसका पता चला तो उन्होंने बैंक मैनेजर अभिनीश कुमार से शिकायत की।
मैनेजर ने बाउचर देखे तो उन पर ओवरराइटिंग हो रही थी। कैशियर महेंद्र से बुलाकर पूछताछ की तो वह मना करने लगा। महिला ने कहा कि जब ओवरराइटिंग चेक, फार्म को बैंक स्वीकार नहीं करती तो रुपये कैसे निकले। इसका जवाब किसी के पास नहीं था।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख कैशियर ने अपनी गलती स्वीकार ली और महिला को रुपये वापस कर मामला रफादफा कर दिया। बैंक मैनेजर अभिनीश कुमार का कहना है कि मामले का निस्तारण करा दिया गया है। महिला ग्राहक ने भी लिखित में दे दिया है कि उसे अब कोई शिकायत नहीं है।