फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fraud from cricketers in mathura also

क्रिकेट के ‘नटवरलाल’ ने मथुरा में भी फंसाए खिलाड़ी

Mon, 03 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 03 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
fraud from cricketers in mathura also
 हम पहले आपको गली क्रिकेट लीग (जीसीएल) खिलाएंगे। इसके बाद आपकी प्रतिभा के अनुसार आपकी नीलामी होगी और फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का मौका मिलेगा। आगरा में पकड़े गए क्रिकेट के नटवरलाल नदीम ने मथुरा के खिलाड़ियों को भी कुछ इस तरह झांसा दिया था।
विज्ञापन


नदीम ने दो महीने पहले मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल कराया। सोची समझी साजिश के तहत इसने न केवल सरकारी स्टेडियम में खिलाड़ियों को बुलाया बल्कि गली क्रिकेट लीग के लिए स्थानीय स्तर के लोगों का सहारा लेकर प्रचार किया।
विज्ञापन


पीड़ित खिलाड़ी शुभम सारस्वत ने बताया दो माह पहले गणेशरा स्टेडियम में हुए ट्रायल में नदीम ने अपने चार लड़कों को खिलाड़ियों के चयन के लिए भेजा था। यहां खिलाड़ियों को बताया गया कि चयन होने के बाद आपको लखनऊ ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रतिभा दिखाने के बाद गोवा और मुंबई में क्रिकेट लीग में खेलने का अवसर मिलेगा। यहां चयन से वंचित खिलाड़ियों से 20-20 हजार रुपये की डिमांड की गई और उन्हें चैनल पर प्रसारण का लालच दिया। यहीं पर खिलाड़ी उसके झांसे में आ गए। शुभम ने बताया कि इसके झांसे में मथुरा के दो दर्जन खिलाड़ी हैं।



गरीब पिता ने कर्ज लेकर दिए 30000
राया के गांव नगला भामा के ईशु उपाध्याय के पिता बेहद गरीब हैं। बेटे की आंखों में क्रिकेटर बनने का ख्वाब देख पिता ने कर्ज लेकर 30000 की रकम दी। सोमवार को नदीम के स्कैंडल के खुलासे से परिवार परेशान है। शुभम और ईशु उपाध्याय सोमवार को आगरा भी गए। खिलाड़ियों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि आखिर ऐसे लोगों को सरकारी स्टेडियम कैसे उपलब्ध करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed