फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   five died in an accident on expressway

जेनर्म बस, ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में पांच मरे

Thu, 08 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 08 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
five died in an accident on expressway
मांट क्षेत्र में गांव छारी के निकट जेनर्म बस और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि पांच सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 24 से लोग घायल हो गए, इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना मांट अंतर्गत टैंटीगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे जेनर्म बस मथुरा से टैंटीगांव की ओर जा रही थी और सुरीर की ओर से एक ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। गांव छारी के निकट दोनों वाहनों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर सवारियों की चीख पुकार मच गई। हादसा होते देख और शोर सुनकर स्थानीय लोग और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया। बस के अंदर फंसी सवारियों को बमुश्किल निकाला गया। इसके साथ ही क्रेन मंगाकर बस को सड़क से हटाकर साइड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूरी भीड़ अस्पताल पहुंच गई। सूचना मिलने पर एसडीएम मांट अंजनि कुमार सिंह, सीओ छाता पीयूष कुमार और सीओ महावन अजय कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।


मृतकों के नाम
रेवती प्रसाद पुत्र बाबूलाल निवासी नयाबांस थाना सुरीर
रामबाबू पुत्र सोहन लाल निवासी टैंटीगांव थाना सुरीर
प्रेमपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी भद्रवन थाना मांट
महेंद्र उर्फ वकील निवासी मोरकुटी सुरीर
एक अज्ञात

गंभीर घायलों के नाम
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वालों में मोहनश्याम निवासी बरसाना, देवप्रसाद निवासी भद्रवन, दिनेश पुत्र तुलागढ़ी सुरीर, विष्ण बिजौली, सुरेश पुत्र टैंटीगांव, भूरी सिंह निवासी भद्रवन, शेर ङ्क्षसह निवासी सुरीर और वीरी सिंह निवासी हाथरस शामिल हैं। इनका उपचार चल रहा है।


घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों और घायलों को सहायता राशि दिए जाने पर विचार किया जाएगा।
-अंजनि कुमार सिंह, एसडीएम मांट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed