फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing in goverdhan for land

पलसों में प्लाट को लेकर फायरिंग, तीन महिलाएं घायल

Mon, 04 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/गोवर्धन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/गोवर्धन Updated Mon, 04 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
firing in goverdhan for land
थाना गोवर्धन के गांव पलसों में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। राह चलती वृद्धा को गोली लग गई। दो अन्य महिलाओं के भी छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन


पलसों निवासी मनीराम और बेनीराम के बीच ग्राम समाज की जमीन पर एक प्लाट को लेकर विवाद है। सोमवार को मनीराम और उसके परिवार के लोग उस प्लाट पर कुछ निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य से रास्ता अवरुद्ध होने को लेकर बेनीराम के पुत्र बिरखो और बाबू से मनीराम की कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट, फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन


घटना के दौरान राह निकल रही महिला कैला पत्नी दाताराम को गोली लग गई। मनीराम के परिवार की महिला विमला और द्रोपदी के भी छर्रे लगे। घायलों को परिवारीजन सीएचसी केन्द्र गोवर्धन लेक पहुंचे। वहां चिकित्सक के न मिलने पर उनको जिला चिकित्सालय मथुरा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आईपीएस सुनीति, थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह फ ोर्स के साथ गांव में पहुंचे और लोगों को शांत किया। पुलिस ने झगड़ा करने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।


घायल वृद्धा को डेढ़ घंटे तक नहीं किया भर्ती
पलसों में हुई फायरिंग में घायल महिलाओं को गोवर्धन पुलिस मथुरा जिला अस्पताल लेकर गई थी। यहां घायलों को डेढ़ घंटे तक यह कहकर भर्ती नहीं किया गया कि उनके पास गोवर्धन स्वास्थ्य केन्द्र से भर्ती की पर्ची नहीं है। साथ आए परिवारीजनों ने बताया कि गोवर्धन स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक नहीं थे। लेकिन चिकित्सक भर्ती करने को राजी नहीं हुए। परिवारीजनों ने सीएमओ को फोन कर सूचना दी लेकिन किसी ने एक न सुनी। फिर परिवारीजनों ने डीएम राजेश कुमार को अवगत कराया। इसके 20 मिनट बाद स्वास्थ्यकर्मी घायलों को भर्ती करने पर राजी हुए। इस कवायद में डेढ़ घंटे तक घायल विमला गाड़ी में पड़ी रही और रक्त बहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed