फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR against kin's of SP Leader in mathura

स्वीटी सुपारी और ब्रजवासी स्वीट्स के मालिकों पर भी शिकंजा

Mon, 11 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 11 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
FIR against kin's of SP Leader in mathura
करोड़ों रुपये की जालसाजी में जेल में बंद सपा नेता शैलेंद्र अग्रवाल के परिवारीजनों के साथ ही अब उसके रिश्तेदारों पर भी एफआईआर का फंदा कसने लगा है। थाना जगदीशपुरा में दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के दो और मामलों में स्वीटी सुपारी के मालिक सुनील अग्रवाल और ब्रजवासी स्वीट्स के सतीश चंद अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है। दोनों पर शैलेंद्र का साथ देने का आरोप है। शैलेंद्र की पत्नी वंदना और पिता मुरारीलाल भी नामजद कराए गए हैं। इनके अलावा ताजगंज थाना में शैलेंद्र के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। उस पर अब तक कुल 21 मुकदमे हो चुके हैं।
विज्ञापन


जगदीशपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है मघटई के पेट्रोल पंप व्यवसायी वीरेंद्र अग्रवाल ने। इसमें आरोप है कि शैलेंद्र अपनी पत्नी वंदना और पिता मुरारीलाल अग्रवाल को लेकर उसके घर आया। खुद को एलडी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक बताया। कहा कि 50 साल से इस फर्म में आलू का व्यवसाय करते हैं। 50 लाख रुपये की मांग की। विश्वास दिलाने के लिए अपने मथुरा निवासी रिश्तेदार बृजवासी स्वीट्स के मालिक सतीश चंद अग्रवाल और स्वीटी सुपारी के मालिक सुनील अग्रवाल से भी बात कराई। दोनों व्यवसायी रिश्तेदारों ने भी रुपये जल्द वापस करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वो इनके व्यापार में साझीदार हैं। 15 फरवरी, 2012 को उनसे 15 लाख रुपये ले लिए। इन लोगों ने दस लाख का चेक दिया था। इसके बाद अब तक रकम वापस नहीं की। हर बार कारोबार में घाटा होने की बात करते रहे। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।  इसी तरह पेट्रोल पंप व्यवसायी के गांव के परिचित लाखन सिंह ने आठ लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट उक्त लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं एक मुकदमा थाना ताजगंज में विभव नगर निवासी व्यवसायी कृष्ण कालरा ने 20 लाख की धोखाधड़ी का शैलेंद्र, उसके पिता और भाई के खिलाफ दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मथुरा के प्रमुख व्यवसायी
सतीश चंद अग्र्रवाल और सुनील अग्रवाल मथुरा के प्रमुख व्यवसायी में से एक हैं। सतीश के स्वीट्स के कई प्रतिष्ठान हैं। इसके अलावा सुनील का सुपारी का कारोबार है। उनके मथुरा और गोवर्धन में होटल भी हैं।

तीन हार्ड डिस्क दिल्ली भेजीं
पुलिस ने शैलेंद्र के घर से मिली चार हार्ड डिस्क में से तीन को कंप्यूटर एक्सपर्ट के पास दिल्ली भेजा है। एक हार्ड डिस्क पहले ही खुल चुकी है। इन तीन के खुलने पर कई खुलासे हो सकते हैं।  


जांच कर होगी कार्रवाई
स्वीटी सुपारी और ब्रजवासी स्वीट्स के मालिकों के खिलाफ दर्ज केस में धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी और साजिश की धाराएं हैं। इस पर आगरा के एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed