फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fighting between a soldier and sub inspector

दरोगा और सैनिक में मारपीट, सैनिक घायल

Fri, 18 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 18 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
fighting between a soldier and sub inspector
रोडजाम
सुरीर स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकालने आए एक सैनिक और सुरक्षा में लगे दरोगा के बीच विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इससे सैनिक घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सुरीर-नौहझील मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जीपी सिंह और नौहझील के थानाध्यक्ष जितेंद्र दीखित ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम खुलवा और दरोगा व सैनिक के मध्य समझौता कराया।
विज्ञापन


गुरुवार को गांव तेहरा निवासी सैनिक जितेंद्र कुमार अपनी बहन की शादी के लिए सुरीर बैंक से रुपये निकालने आए थे। इस दौरान बैंक पर लाइन लगी थी। उपनिरीक्षक विनोद कुमार सुरक्षा के लिए बैंक पर ड्यूटी दे रहे थे। लाइन ठीक से लगाने की कहने पर सैनिक और दरोगा में गाली-गलौज हो गई।
विज्ञापन


दोनों में मारपीट भी हो गई। सैनिक जितेंद्र के सिर में चोट आ गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र सुरीर पर उन्हें भर्ती कराया। सीओ संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के गांवों के प्रधानों और पुलिस अधिकारियों ने दरोगा और सैनिक के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed