{"_id":"575c416c4f1c1bca389c710e","slug":"fight-between-armyman-and-police-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन करने आए सैनिक ने सिपाही के जड़ा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्शन करने आए सैनिक ने सिपाही के जड़ा थप्पड़
अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए सैनिक ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने सैनिक सहित दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
हरियाणा के रेवाड़ी निवासी संजीव सिंह आर्मी के इलाहाबाद स्थित सीएमईएस कोर में तैनात हैं। शनिवार को शाम 8:30 बजे संजीव अपने परिवार के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे।
इस दौरान उनके बड़े भाई राजकुमार आगे लाइन में लगकर दर्शन कर रहे थे। पीछे दिल्ली निवासी श्रद्धालु आर्यन दर्शन कर रहे थे। शनिवार को मंदिर में भारी भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने राजकुमार की पेंट की जेब में रखे रुपये निकालने का प्रयास किया।
उन्हें लगा कि आर्यन उनकी जेब से रुपये निकाल रहे हैं। इसे लेकर राजकुमार और आर्यन के बीच कहासुनी हो गई। तभी पीछे दर्शन कर रहे संजीव ने भी आर्यन के साथ धक्का मुक्की कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर ले आई।
विज्ञापन
यहां संजीव और मंदिर की ड्यूटी में तैनात सिपाही के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि संजीव ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद चौकी पर तैनात अन्य सिपाहियों ने भी संजीव को धुन दिया। पुलिस संजीव के साथ उसके भाई राजकुमार और आर्यन को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई कर रही थी।