{"_id":"57a0e70e4f1c1b56152ba00c","slug":"fake-notes-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख के नकली नोट सहित पांच दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लाख के नकली नोट सहित पांच दबोचे
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में नकली नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोवर्धन क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को नोट दो गुने क रने का लालच देकर ठगी करने आए ग्वालियर निवासी पांच ठगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनसे पुलिस ने सात लाख के नकली नोट और टवेरा गाड़ी बरामद की है।
सोमवार रात गोवर्धन पुलिस ने राधाकुंड परिक्रमा मार्ग से एक टवेरा को रोककर चेकिंग की तो उसमें सात लाख रुपये की नकदी मिली। नोटों की गड्डियों में दो-दो नोट असली लगे थे और बाकी के सब नकली नोट थे।
पुलिस ने टवेरा सवार संदीप, राजेंद्र शर्मा निवासी कस्बा भितरवार, दलवीर, रणवीर सिंह निवासी गांव रई थाना करईया, भूराज निवासी गांव मोहना थाना गिजौर्रा को दबोच लिया। बताया कि वे परिक्रमा मार्ग में विश्राम स्थल और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं को गिरिराजजी की कृपा के बहाने नोट दो गुने करने लालच देकर ठगी करते थे। पुलिस बरामद टवेरा गाड़ी के बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन
जांच के लिए आरबीआई भेजे जाएंगे नोट
गोवर्धन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की लेकिन नकली मुद्रा चलाने की धारा नहीं लगाई। एसपी देहात अरुण कुमार ने बताया कि बरामद मुद्रा को जांच के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को भेजा जाएगा। साथ ही नकली मुद्रा चलाने आदि की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।