फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   death of RES employee in IOC guest house of mathura

आईओसी गेस्टहाउस में मिला आरईएस डाकपाल का शव

Thu, 14 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 14 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
death of RES employee in IOC guest house of mathura
कोतवाली क्षेत्र की राधिका विहार कालोनी में आईओसी के गेस्ट हाउस की छत पर सुबह आगरा के आरईएस डाकपाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। डाकपाल बुधवार दोपहर को मथुरा कार्यालय में साथी डाकपाल के साथ डाक देने आया था।
विज्ञापन


आगरा के थाना एत्माउद्दौला की ट्रांसयमुना कालोनी निवासी दिनेश चंद्र शर्मा (45) पुत्र प्रभुदयाल आरईएस कार्यालय आगरा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और आसपास के जनपदों के आरईएस कार्यालयों में डाक पहुंचाने का काम करते थे। बुधवार दोपहर को वह साथी डाकपाल राजू चौहान निवासी ट्रांसयमुना आगरा के साथ मथुरा आरईएस कार्यालय में डाक देने आए।
विज्ञापन


डाक देने के बाद दोनों राधिका विहार कालोनी में मित्र आशू के पास पहुंचे। आशू राधिका विहार कालोनी में बने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के गेस्टहाउस में रसोईया है। बताया गया है कि तीनों मित्रों ने रात को खाना खाया। इसके बाद आशू नीचे सो गया और राजू और दिनेश गेस्टहाउस की छत पर सो गए। जहां सुबह दिनेश का शव मिला। उनका शरीर नीला पड़ा हुआ था। मोबाइल बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को सुबह आठ बजे तक जब दिनेश नहीं जागा तो उसे घटना की जानकारी हुई। राजू की सूचना पर कृष्णानगर चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थीं। राजू ने ही दिनेश के परिवारीजनोें को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने राजू चौहान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आशू से भी पूछताछ की है। मामले में दिनेश के पुत्र नीरज ने पुलिस को तहरीर दी है।


मौके पर मिली सिरिंज, हड्डी
राधिका विहार कालोनी में आईओसी का गेस्टहाउस ज्यादातर खाली रहता है। बाहर से निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारी या ट्रांसफर वाले अधिकारी को कभी कभार गेस्टहाउस में ठहरा दिया जाता है। इसके लिए वहां एक चौकीदार और रसोइया तैनात है। पुलिस को मौके पर एक सिरिंज और रसोई में छोटी छोटी हड्डी मिली हैं। माना जा रहा है कि तीनों लोगों ने रात को खाने में मीट खाया और शराब पी। इसके बाद नशे में झगड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। सिरिंज में दवा का पुलिस परीक्षण करा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed